Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में हाथियों का कहर, एक ही परिवार के चार लोग सहित छह को कुचल कर मा’र डाला
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में हाथियों का कहर, एक ही परिवार के चार लोग सहित छह को कुचल कर मा’र डाला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 13, 2026Updated:February 13, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में बीती देर रात जो हुआ, उसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। रात करीब एक से दो बजे के बीच पांच हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया और देखते ही देखते छह लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। गांव में इस समय मातम पसरा है और लोग दहशत में हैं।

    गहरी नींद में थे लोग, अचानक टूट पड़े हाथी

    गांव के लोग रोज की तरह खाना खाकर सोए हुए थे। आधी रात के बाद अचानक जोर की आवाज आई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, हाथियों का झुंड कच्चे मकानों पर टूट पड़ा। कई घरों की दीवारें तोड़ दी गईं। जो लोग जान बचाने के लिए बाहर भागे, वे हाथियों की चपेट में आ गए। अफरा-तफरी मच गई। कोई चिल्ला रहा था, कोई बच्चों को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हाथियों का झुंड काफी देर तक बस्ती के आसपास मंडराता रहा।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260213-WA0021.mp4

    एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    इस हादसे में सूरज भूइया (55), उनकी पुतोहु सुमन देवी (25) और दो मासूम बच्चों की जान चली गई। इसके अलावा मंगरा भुईयां (58) और धनेश्वर राम (करीब 55) की भी मौत हो गई। गांव वालों का कहना है कि जिस घर से चार लोगों की लाशें निकलीं, वहां का मंजर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूरा परिवार एक झटके में उजड़ गया।

    शोर मचाकर भगाने की कोशिश, लेकिन नहीं माने हाथी

    ग्रामीणों ने ढोल, बर्तन और टॉर्च लेकर हाथियों को भगाने की कोशिश की। जोर-जोर से शोर मचाया गया, लेकिन झुंड आसानी से हटने को तैयार नहीं था। काफी देर बाद हाथी जंगल की ओर लौटे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    गांव में दहशत, रात भर जागते रहे लोग

    घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। कई परिवार रात भर सो नहीं सके। लोगों का कहना है कि इलाके में हाथियों की आवाजाही पहले भी होती रही है, लेकिन इतना बड़ा हादसा पहली बार हुआ है। वन विभाग ने इलाके में गश्ती बढ़ा दी है और ग्रामीणों को रात में सतर्क रहने की सलाह दी है।

    मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग

    ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड अक्सर फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाता है। अब जान का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने मृतकों के परिवारों को जल्द मुआवजा देने और हाथियों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है। लेकिन गांव वाले कहते हैं कि सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा, ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि फिर किसी घर का चिराग इस तरह न बुझे।

    Also Read : रांची में शांति भंग करने वालों की अब खैर नहीं, रात में जिग-जैग बैरियर पर बिना चेकिंग गुजर नहीं सकेंगे असामाजिक तत्व

    Elephants wreak havoc in Hazaribagh including four from the same family. trampling six people to death एक ही परिवार के चार लोग सहित छह को कुचल कर मार डाला हजारीबाग में हाथियों का कहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुबह कांप रहे लोग, दोपहर में उतरे स्वेटर… झारखंड का अजीब मौसम
    Next Article उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट का आदेश, JPSC के 22 अभ्यर्थियों को राहत

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.