Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»60% महंगा हो सकता है बिजली, JBVNL ने टैरिफ पिटीशन में दिया बड़ा प्रस्ताव
    झारखंड

    60% महंगा हो सकता है बिजली, JBVNL ने टैरिफ पिटीशन में दिया बड़ा प्रस्ताव

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2025Updated:December 2, 2025No Comments2 Mins Read25
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में जल्द ही बिजली की दरें बढ़ सकती हैं। झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) ने वर्ष 2026-27 के लिए विद्युत नियामक आयोग में टैरिफ पिटीशन दायर की है, जिसमें घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है।

    प्रस्ताव के अनुसार, शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर प्रति यूनिट 6.85 रुपए से बढ़ाकर 10.30 रुपए और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 6.70 रुपए से बढ़ाकर 10.20 रुपए करने का सुझाव दिया गया है। औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर 9.10 रुपए प्रति यूनिट करने की मांग की गई है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी बड़ी वृद्धि तुरंत लागू होने की संभावना कम है।

    जेबीवीएनएल हर साल 30 नवंबर को नए वित्तीय वर्ष के लिए टैरिफ प्रस्ताव दायर करता है, लेकिन इस बार 30 नवंबर रविवार होने के कारण यह प्रस्ताव 1 दिसंबर को दायर किया गया। अब विद्युत नियामक आयोग इस प्रस्ताव पर विचार करेगा और जनसुनवाई के बाद ही अंतिम मंजूरी देगा। इस प्रक्रिया में करीब चार महीने का समय लग सकता है।

    पिछले वर्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी जेबीवीएनएल ने बिजली दरों में बड़ी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन आयोग ने शहरी उपभोक्ताओं के लिए केवल 25 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी की अनुमति दी थी।

    इसके अलावा, जेबीवीएनएल ने ईवी चार्जिंग स्टेशन की दरों के लिए भी प्रस्ताव दिया है। दिन में 8.30 रुपए प्रति यूनिट और रात में 12.46 रुपए प्रति यूनिट चार्ज करने की मांग की गई है।

    टैरिफ पिटीशन अन्य कंपनियों जैसे टाटा स्टील पावर कंपनी, जुस्को, झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड, आधुनिक पावर और इनलैंड पावर ने भी दायर की है। इन कंपनियों ने 10 से 30 प्रतिशत तक दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।

    जेबीवीएनएल का तर्क है कि ट्रांसफॉर्मरों के रख-रखाव, स्मार्ट मीटरिंग और लाइन लॉस कम करने के लिए बड़े निवेश की जरूरत है। कंपनी बिजली उत्पादन और रखरखाव पर सालाना 12 हजार करोड़ रुपए खर्च करती है, जबकि इसकी आय केवल छह-सात हजार करोड़ रुपए होती है।

    इस बार पहली बार यह पिटीशन बिना उर्जा विकास निगम और बिना सीएमडी और एमडी की अनुमति के दायर की गई है। वर्तमान में ऊर्जा सचिव और जेबीवीएनएल के एमडी का पद दो माह से रिक्त है।

    JBVNL makes a major proposal in the tariff petition know what will be the new rate
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में 197 नए लोकेशन पर लगाए जाएंगे 650 अतिरिक्त CCTV कैमरे
    Next Article संचार साथी ऐप पर संसद में बहस, प्रियंका गांधी ने नागरिक अधिकारों की रखी बात

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.