Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला, बिशुनपुर में 30 नवंबर,और सिसई में 7 दिसंबर को होगा चुनाव
    झारखंड

    गुमला, बिशुनपुर में 30 नवंबर,और सिसई में 7 दिसंबर को होगा चुनाव

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • गुमला, बिशुनपुर के लिये 13 नवंबर और सिसई व सिमडेगा के लिए 18 नवंबर होगी प्रत्याशियों के नामांकन की अंतिम तिथि

    Joharlive Team

    गुमला। झारखंड विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही उपायुक्त शशिरंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर जिले से सम्बंधित चुनावों पर चर्चा की। उपायुक्त ने बताया कि गुमला जिले में चार विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव होगा। जिसमे गुमला, सिसई, बिशुनपुर और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। बताया गया कि पूरे राज्य में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। पिछली बार भी राज्य में पांच चरण में मतदान हुआ था। गुमला व बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में पहला चरण में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा। जिसमे 6 नवंबर को नोटिफिकेशन होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 13 नवंबर होगी। स्क्रूटनी 14 नवंबर को और नाम वापसी की आखिरी तारीख16 नवंबर होगी। मतदान की तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

    वहीं दूसरे चरण में सिसई विधानसभा क्षेत्र व सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुमला जिले के प्रखण्ड पालकोट में चुनाव होगा।
    जिसका नोटिफिकेशन11 नवंबर को होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 18 नवंबर होगी। 19 नवंबर को स्क्रूटनी की प्रक्रिया की जाएगी। नाम वापसी आखिरी तारीख 21 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को होगा।

    उपायुक्त ने बताया कि गुमला विधानसभा में कुल 313 बूथों पर मतदान किया जाएगा। जिसमें डुमरी ब्लॉक में 46, अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड में 29, चैनपुर ब्लॉक में 60, गुमला पार्ट में 69, गुमला नगर परिषद क्षेत्र में 38 और रायडीह में 71 बूथ बनाए जाएंगे। इस प्रकार कुल बूथों की संख्या 313 होगी। इस चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में डूमरी में तीन, अल्बर्ट एक्का जारी में एक, चैनपुर में 6, गुमला पार्ट में 13, नगर परिषद में 3 और रायडीह में 5 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। इस प्रकार पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 130 बूथ बढ़ाए गए हैं। पिछले बार गुमला विधानसभा क्षेत्र में बूथों की कुल संख्या 282 थी। जो बढ़कर 313 हो गई है।

    सिसई में 92 बूथों की जगह इस चुनाव के लिए 112 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 20 बूथ का इजाफा हुआ है। वही भरनो में 71 बूथों को बढ़ाकर 77, बसिया में 73 बूथों को बढ़ाकर 79 और कामडारा ब्लॉक में 58 बूथों को बढ़ाकर 64 बूथ बनाए गए हैं। इस प्रकार सिसई विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 332 बूथ बनाये गए।

    बिशनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पेसरार ब्लॉक में 12 बूथ में चुनाव किया जाएगा। सेन्हा ब्लॉक में पिछले चुनाव में 58 थे। जिसको बढ़ाकर 68 बूथ बनया गया है। भंडरा ब्लॉक में 21 बूथ को बढ़ाकर 24 बूथ किया है। बिशनपुर में 57 बूथों को बढ़ाकर 59 बूथ बनाया गया है। घाघरा में 101 बूथ को बढ़ाकर 112 बूथ और गुमला पार्ट में 66 बुथ को बढ़ाकर 74 बूथ बनाया गया है। इस बार बिशनपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 349 बूथों पर मतदान किया जाएगा पिछले बार इस विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या 315 थी जिसमें 34 बढ़ाकर 349 बनाया गया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, व्हाट्सएप के जरिये लोगों की निजता पर हमला गंभीर मामला
    Next Article गढ़वा : छठव्रती महिला की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

    August 25, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.