Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»25 मार्च को है एकादशी व्रत ,श्रवण नक्षत्र और शिव योग में किया जाएगा संवत्सर का अंतिम एकादशी व्रत :- आचार्य प्रणव मिश्रा
    धर्म/ज्योतिष

    25 मार्च को है एकादशी व्रत ,श्रवण नक्षत्र और शिव योग में किया जाएगा संवत्सर का अंतिम एकादशी व्रत :- आचार्य प्रणव मिश्रा

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: यायीजय योग और द्विपुष्कर योग होने से इस एकादशी का महत्व हज़ार गुणा अधिक हो गया है। 24 और 25 को है। 24  को रात्रि 12:17 से आरंभ है और 25 को रात्रि 11:30 तक है एकादसी का महाव्रत । पारण 26 को सूर्योदय के बाद से किया जाएगा।

    होली के बाद और चैत्र नवरात्रि से पहले पड़ने वाली पाप मोचनी एकादशी श्रवण नक्षत्र और शिव योग में 25 मार्च का मनाई जाएगी।

    एकादशी की तिथि और महत्व के बारे में-

    हर महीने दो एकादशी पड़ती है पहला कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष की एकादशी।

    एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित समर्पित है। चैत्र माह नव संवत में पड़ने के कारण पापमोचनी एकादशी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

    पापमोचनी के नाम से ही प्रतीत होता है कि यह एकादशी सभी पापों का नाश करती है तथा जीवन में सुख संवृद्धि लाती है। उसे बैकुंठ लोक में स्थान प्राप्त होता है।

    एकादशी का महत्व

    पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के चतुर्भुज स्वरूप की पूजा का विधान है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। जिसमें श्रीहरि अपने चार हाथ में गदा, चक्र, शंख और कमल धारण किए होते हैं।

    इस एकादशी को करने से हजारों साल किए तपस्या के जितने का फल मिलता है। यह एकादशी पाप कर्मों का नाश करती है और स्वर्ग में स्थान दिलाती है।

    एकादशी व्रत का उद्देश्य है मन और शारीरिक इंद्रियों पर नियंत्रण प्राप्त कर आध्यात्म की ओर जाना

    एकादशी का उपवास तीन दिनों तक चलता इसका उद्देश्य है मन और शारीरिक इंद्रियों पर नियंत्रण प्राप्त कर के आध्यात्मिक प्रगति की ओर जाना है साथ ही उपवास करने के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

    एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित होता है। एकादशी का व्रत श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान करना चाहिए। इस दिन विधिपूर्वक जल कलश का दान करने से पूरे साल की एकादशियों का फल मिलता है, और वह समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। एकादशी का व्रत महत्व सिर्फ आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारने में मदद करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचमुखी दीया जलाने से रोगों का नाश होता है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से कोई बीमारी हो, तो इस दिन यह उपाय उसकी बीमारी को दूर करने में सहायक होता है।

    पद्मपुराण की कथा के अनुसार भगवान विष्णु के शरीर से एक कन्या उत्पन्न हुईं, जिनका नाम एकादशी था। विष्णु जी के अंश से उत्पन्न होने के कारण एकादशी नामक देवी का नाम एकादशी रखा गया।

    प्रसिद्ध ज्योतिष

    आचार्य प्रणव मिश्रा

    आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची

    8210075897

    Read also: रांची सेंट्रल जेल के तीन कैदियों को मिली रिहाई

    Read also: फगुवा पर खूब झूमे रांची में भाजपाई… देखें VIDEO

    Read also: होली को लेकर रांची में निकाला गया फ्लैग मार्च

    Dharm News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“बायोहैकिंग” देता है गजब के हेल्थ बेनिफिट्स, क्या है इसका नेचुरल तरीका… जानें
    Next Article शेफ निशांत चौबे ने सुदेश महतो को भेंट की अपनी पुस्तक ‘स्टे विद इंडस’… 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    May 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.