Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 1:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»एलओसी पर बर्फ में दबे आठ जवान, एक शहीद, तीन लापता
    देश

    एलओसी पर बर्फ में दबे आठ जवान, एक शहीद, तीन लापता

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    कुपवाड़ा : उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर अलग-अलग हुई हिमस्खलन की दो घटनाओं में एक जवान शहीद हो गया। तीन जवान लापता हैं, जबकि शेष चार को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता जवानों की तलाश में व्यापक पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
    सैन्य सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में एलओसी के ईगल पोस्ट पर मंगलवार सुबह आए हिमस्खलन में सेना की दो जाट रेजीमेंट के चार जवान दब गए। सूचना मिलते ही पास की पोस्ट से जवानों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया। इसके साथ ही प्रशिक्षित जवानों को भी लगाया गया। हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई।

    एसएसपी श्रीराम दिनकर ने बताया कि चार जवान हिमस्खलन में दब गए थे। एक का शव बरामद कर लिया गया है। एक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि दो जवान अब भी लापता हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

    उधर, बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के बख्तूर इलाके में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से चार जवान गहरी खाई में गिरकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान तीन जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन एक जवान अब भी लापता है। सैन्य सूत्रों के अनुसार बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

    इससे पहले नवंबर में सियाचिन ग्लेशियर में आए हिमस्खलन में चार जवान शहीद हो गए थे। दो पोर्टरों की भी मौत हुई थी। बाद में हुई अन्य घटना में दो सैनिक शहीद हो गए थे।

    हिमस्खलन की प्रमुख घटनाएं
    30 नवंबर, 2019 : सियाचिन ग्लेशियर में भारी हिमस्खलन में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी के दो जवान शहीद
    18 नवंबर, 2019: सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आकर चार जवान शहीद, दो पोर्टर भी मारे गए
    10 नवंबर, 2019: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आकर सेना के दो पोर्टरों की मौत
    31 मार्च, 2019: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन में दबकर मथुरा के हवलदार सत्यवीर सिंह शहीद
    3 मार्च, 2019 : कारगिल के बटालिक सेक्टर में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन में पंजाब के नायक कुलदीप सिंह शहीद
    8 फरवरी, 2019: जवाहर टनल पुलिस पोस्ट हिमस्खलन की चपेट में आई, 10 पुलिसकर्मी लापता, आठ बचाए गए
    3 फरवरी, 2016: हिमस्खलन से 10 जवान शहीद, बर्फ से निकाले गए लांस ना यक हनुमनथप्पा ने छह दिन बाद दम तोड़ दिया
    16 मार्च, 2012: सियाचिन में बर्फ में दबकर छह जवान हुए शहीद

    #Online news Latest news natio
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईएनएक्स मीडिया केस: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
    Next Article रघुवर सरकार ने पिछले 5 साल में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काफी कार्य किए : आदित्य साहू

    Related Posts

    देश

    स्पेस से पृथ्वी की सुंदरता निहारते दिखे शुभांशु… भेजी तस्वीरें

    July 6, 2025
    देश

    उत्तराखंड में कोरोना और डेंगू के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    July 6, 2025
    कारोबार

    अमरनाथ यात्रियों के लिए BSNL का खास तोहफा, सिर्फ ₹196 में मिलेगा यात्रा सिम कार्ड

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.