Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भारत में कोरोना वैक्सीन को विकसित करने के प्रयास जारी:राघवन
    देश

    भारत में कोरोना वैक्सीन को विकसित करने के प्रयास जारी:राघवन

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर के़ विजय राघवन ने कहा है कि देश में इस समय 30 वैज्ञानिक समूह, उद्योग जगत से जुड़ी इकाइयां और व्यक्तिगत पैमाने पर कोरोना वैक्सीन को विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और लगभग 20 समूहाें की इस क्षेत्र में अच्छी प्रगति जारी है।

    डा़ राघवन ने गुरूवार को यहां कोरोना के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने में जुटे वैज्ञानिक संस्थानों, इकाइयों और विभागों की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि हांलाकि वैक्सीन को विकसित करने में समय लग सकता है लेकिन तब तक हमें पांच महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना होगा जिनमें मॉस्क का इस्तेमाल और व्यक्तिगत साफ सफाई की आदतों को अपनाना, किसी भी वस्तु की सतहों को छूने से बचने,शारीरिक दूरी बनाने,संक्रमित लोगों के संपर्क सूत्रों का पता लगाने और लोगों की टेस्टिंग पर ध्यान देने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग जगत आठ वैक्सीनों पर काम कर रहा है और इनमें सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक, कैडिला और बायोलॉजिकल ई़ प्रमुख हैं तथा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर) के तहत प्रयाेगशालाएं,जैव प्रौद्याेगिकी विभाग,वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद(सीएसआईआर)भी छह वैक्सीनों पर काम कर रहा है और दो के नतीजे काफी सकारात्मक सामने आए हैं। डा़ राघवन ने बताया कि वैक्सीन को विकसित करने के बाद इसके वितरण का कार्य भी एक बड़ी चुनौती है और इसके लिए प्राथमिकता वाले समूहों पर विचार किया जा रहा है और यह वैक्सीन तत्काल हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं होगी।

    इस दौरान नीति आयोग के सदस्य डा़ वी के पॉल ने कहा है कि देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान और फार्मास्यूटिकल्स तथा अन्य संस्थानों की विशेषज्ञता विश्व में प्रसिद्ध है और इन्हीं के जरिए कोराेना के खिलाफ जंग जीतने में मदद मिलेगी।

    कोरोना विषाणु संक्रमण से निपटने के लिए बनाए 11 उच्च अधिकार प्राप्त समूहों में से प्रथम समूह के प्रमुख डा़ पॉल ने कहा कि भारत के फार्मास्यूटिकल्स उद्योग की विश्व में अपनी पहचान है और यहां बनने वाली दवाओं तथा वैक्सीनों की विश्व में मांग हैं तथा इनका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

    उन्होेंने कोरोना से निपटने में भारत की तरफ से विज्ञान और प्राैद्योगिकी तथा वैक्सीन और दवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि हमें देश के अपने विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों पर गर्व है और देश में विभिन्न स्तरों पर काेेरोना से निपटने के प्रयास किए जा रहेे हैं।

    उन्होंने कहा कि देश में 20 स्वदेशी कंपनियों ने कोरोना के लिए डायग्नोस्टिक किट्स प्रदान की हैं और जुलाई माह तक देश में ऐसी पांच लाख किट्स बननी शुरू हो जाएंगी।

    विदेशों में भारतीय दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के बारे में विवाद को पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस दवा को लेकर मलेरिया के मामले में भारत का अनुभव काफी पुराना है और यह कोरोना में भी कारगर पाई गई है। इसी वजह से इसे कोरोना से लड़ रहे अग्रणी पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य लोगों को दिए जाने की सलाह दी गई है तथा इस बारे में नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं और इसी आधार पर डॉक्टर और नर्सें इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि देश में विनियामक तंत्र काफी मजबूत है और अगर कोई वैक्सीन बन भी जाती है तो उसका समुचित ‘ ह्यूमन ट्रायल’ उपयुक्त मानदंड़ों के आधार पर ही किया जाएगा और इसमें कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। इसके बाद ही इस तरह की किसी वैक्सीन को मंजूरी दी जाएगी। देश में इस समय आठ समूह वैक्सीन बनाने की दिशा में जुड़े हैं और चार का काम काफी अग्रिम चरण में हैं। इसके अलावा देश में कोरोना से लड़ाई में विभिन्न प्रकार की दवाओं को भी परखा जा रहा है और इनमें फेविपिराविर दवा, एसीएचक्यू, बीसीजी वैक्सीन की उपयोगिता, कंवलसेंट प्लाज्मा, आर बिडोल, रेमडिसिविर की उपयोगिता को परखा जा रहा है। इसके अलावा आईसीएमआर देश के 69 जिलों में सीरो सर्वेक्षण कर रहा है और इसके नतीजे अगले हफ्ते तक आ जाएंगे।

    #National News coronavirus cases covid 19 india Latest news Vijay Raghavan
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में 85 की मौत
    Next Article खज़ाने का ताला खोल कर गरीबों को राहत दे सरकार: सोनिया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.