Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीएस समेत कई ठिकानों पर चल रही ED की RAID
    क्राइम

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीएस समेत कई ठिकानों पर चल रही ED की RAID

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 4, 2025Updated:April 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ED
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीएस समेत कई ठिकानों पर चल रही है ED की रेड.

    क्या है मामला : 

    आयुष्मान योजना में गड़बड़ी को लेकर ED की टीम ने राजधानी में 13 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। शुक्रवार की सुबह-सुबह से ही सभी ठिकानों पर एक साथ रेड की गयी। ED की टीम एदलहातू, बरियातू, लालपुर, पीपी कंपाउंड, चिरौंदी, अशोक नगर में छापेमारी कर रही है।

    बता दें कि साल 2025 में ED की यह पहली छापेमारी है। झारखंड सहित आयुष्मान भारत स्कैम मामले में ED ( प्रवर्तन निदेशालय ) की टीम ने कुल 21 जगहों पर रेड की है. यह कार्रवाई झारखंड के अलावा दिल्ली-1, यूपी-1 और पश्चिम बंगाल-2 में की जा रही है. शुक्रवार की सुबह-सुबह ही सभी ठिकानों पर एक साथ यह रेड की गयी है।

    ईडी ने आयुष्मान भारत योजना में झारखंड में हुई गड़बड़ियों को लेकर हाल में ईसीआईआर (इन्फोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज कर जांच शुरू की है। यह छापेमारी इसी मामले में उन लोगों के खिलाफ की जा रही है, जिनके घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्त होने की संभावना है।

    एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर में भी तलाशी की जा रही है। संसद में पेश भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट (सीएजी) में भी आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ियों का खुलासा किया गया था। इसमें बताया गया था कि झारखंड में भी कई अस्पतालों ने मरीजों के फर्जी इलाज का बिल बनाकर सरकार से करोड़ों की राशि का भुगतान ले लिया।

    यहां तक कि कई ऐसे लोगों के इलाज के नाम पर राशि निकाली गई, जिनकी मौत हो चुकी थी। सीएजी की इस रिपोर्ट के बाद ईडी ने झारखंड स्टेट हेल्थ सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा था। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने कुछ अस्पतालों के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर की सूचना ईडी को भेजी थी।

    बताया जा रहा है कि ईडी ने इसी एफआईआर के आधार पर ईसीआईआर के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की है। झारखंड में आयुष्मान योजना के तहत करीब 750 से अधिक अस्पताल सूचीबद्ध हैं। इनमें से कई अस्पतालों में करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा करने की शिकायतें हैं।

    Also Read : बोकारो में विस्थापितों पर हुए लाठीचार्ज में मौत के बाद बवाल, अस्पताल गेट पर टायर जलाकर प्रदर्शन

    Also Read : छठी मइया की कृपा से हर विपत्ति को पार कर बढ़ते हैं आगे : IAS कंचन सिंह

    Also Read : CISF के लाठीचार्ज में एक विस्थापित की मौ’त

    Also Read : बोकारो में 400 टन अवैध कोयला जब्त, धंधेबाजों में हड़कंप

    Also Read : झारखंड में तीन IAS अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार

    Also Read : शहर में हथियार लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार… 

    Also Read : शहर में हथियार लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार… 

    Also Read : किसने चालू किया था पेस्टल ब्राइड का ट्रेंड, 90s में हुई थी शुरुआत… 

    Also Read : त्योहारों पर बिजली कटौती को लेकर झारखंड HC ने सरकार और बिजली विभाग से मांगा जवाब

    Also Read : माथे पर दउरा लिये अर्घ्य देने चल दिये रांची पुलिस कप्तान…

    Also Read : आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होने से आक्रोशित आदिवासी समुदाय, बंद कराने उतरा सड़क पर

    Also Read : नाइट गार्ड ह’त्याकांड के मोस्ट वांटेड अब पुलिस के शिकंजे में…

    Also Read : चोरी का पोल खोल दिया था… इसी शक में मा’रा गया भूपल साहू

    Also Read : महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, जानें कितनी थी तीव्रता… 

    Adalhatta Ashok Nagar Ayushman Yojana Banna Gupta Bariatu Capital Chiraudi Corruption ED raid ED Team Former Health Minister government scheme investigation irregularities Lalpur PP Compound PS raids simultaneous raids अशोक नगर आयुष्मान योजना ईडी की रेड ईडी टीम एक साथ रेड एदलहातू गड़बड़ी चिरौंदी छापेमारी जांच पीएस पीपी कंपाउंड पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बरियातू भ्रष्टाचार राजधानी लालपुर सरकारी योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो स्टील प्लांट मामला : अभी भी डटे हुए हैं प्रदर्शनकारी, तेनु नहर को दो जगह से कर दिया है क्षतिग्रस्त
    Next Article MI vs LSG के बीच अहम मुकाबला आज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.