Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो स्टील प्लांट मामला : अभी भी डटे हुए हैं प्रदर्शनकारी, तेनु नहर को दो जगह से कर दिया है क्षतिग्रस्त
    झारखंड

    बोकारो स्टील प्लांट मामला : अभी भी डटे हुए हैं प्रदर्शनकारी, तेनु नहर को दो जगह से कर दिया है क्षतिग्रस्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विस्थापितों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट में अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त विस्थापितों की मौत के बाद बोकारो में अभी भी स्थिति बेकाबू है। जगह-जगह अभी भी प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं, इस मामले में प्रदर्शनकारियों ने एक बाइक में भी आग लगा दी गई है, सभी चौक चौराहों को बंद कर दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार बोकारो के उग्र विस्थापितों ने तेनु नहर को दो जगह से काट दिया है, जिस करण वहां से लगातार पानी का बहाव हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अगर इस बहाव को नहीं रोका गया तो बोकारो शहरी इलाके में जल शंकट उत्पन्न हो सकता है। बता दें कि बोकारो शहर में तेनुघाट डैम से नहर के रास्ते पानी की सप्लाई की जाती है।

    क्या है मामला :

    बोकारो स्टील प्लांट में अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त विस्थापितों की मौत के बाद विस्थापितों का आक्रोश फूट पड़ा. गुरुवार को प्रेम महतो की मौत के बाद विस्थापितों ने बोकारो के विभिन्न क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया. प्रेम महतो की मौत को लेकर विस्थापितों ने इसे प्रशासन की लापरवाही का परिणाम बताते हुए दोषी अधिकारियों और जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इसके लिए उन्होंने आज यानी चार अप्रैल यानि आज बोकारो बंद का आह्वान किया है.

    विस्थापितों ने इस्पात भवन गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उनका मुख्य आरोप यह था कि अप्रेंटिस के प्रशिक्षण में विस्थापितों को सीधे नियोजन की व्यवस्था नहीं की गई. इस प्रदर्शन के दौरान विस्थापितों ने बोकारो जनरल हॉस्पिटल को जाम कर दिया और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दोषी अधिकारियों और सीआइएसएफ जवानों को सस्पेंड नहीं किया गया, तो बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) का उत्पादन ठप कर दिया जाएगा. प्रेम महतो की मौत के बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई, और विस्थापितों ने सिटी सेंटर सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में दुकानों को बंद करवा दिया.

    कल की इस घटना में बोकारो की विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो बंद का आह्वान किया है. युवक की मौत के बाद गुस्साए लोग सड़क पर उतरे कोई भाजपा जिला अध्यक्ष ने बोकारो बंद का समर्थन किया है

    सड़क जाम और बोकारो बंद का आह्वान

    विस्थापितों के विरोध में आजसू, भाजपा और अन्य विस्थापित संगठनों ने आज बोकारो बंद का आह्वान किया है. बोकारो की विधायक श्वेता सिंह ने भी इसका समर्थन किया है. इस दौरान विस्थापितों ने तुपकाडीह में भी सड़क जाम किया और फुसरो-जैनामोड़ मुख्य सड़क को बंद कर दिया. उनका आरोप है कि बीएसएल प्रबंधन के आदेश पर सीआइएसएफ द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई युवा घायल हुए और प्रेम महतो की मौत हो गई.

    टीना सिंह, वकील अग्रवाल और निवारण दिगार जैसे विस्थापित नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की. जरीडीह थाना प्रभारी कुमार विक्रम सिंह ने विस्थापितों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मामले की गंभीरता बढ़ गई है. विस्थापितों का कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन की लापरवाही और पुलिस कार्रवाई ने उन्हें और उकसाया. अब तक, यह मामला बोकारो जिले में सबसे बड़े विवादों में से एक बन चुका है, और स्थिति के और बिगड़ने की आशंका है.

    Also Read : आयुष्मान भारत स्कैम : झारखंड, यूपी व बंगाल समेत 21 जगहों पर ईडी की रेड

    apprentice training bike set on fire Bokaro Bokaro Steel Plant closure of squares and intersections displaced persons' death local administration Opposition Protest protesters Security Arrangements social tension uncontrollable situation violent incident अप्रेंटिस प्रशिक्षण चौक चौराहों का बंद होना प्रदर्शन प्रदर्शनकारी बाइक में आग बोकारो बोकारो स्टील प्लांट विरोध विस्थापितों की मौत सामाजिक तनाव सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय प्रशासन स्थिति बेकाबू हिंसात्मक घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज भी छाए रहेगा बादल, जानें रामनवमी में कैसा रहेंगा मौसम का हाल
    Next Article पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीएस समेत कई ठिकानों पर चल रही ED की RAID

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Latest Posts

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.