Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड-बंगाल में ईडी जांच की अब एक कमान, मनी ट्रेल पर कसेगा शिकंजा
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड-बंगाल में ईडी जांच की अब एक कमान, मनी ट्रेल पर कसेगा शिकंजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 8, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ईडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ईडी ने पूर्वी भारत में अपनी जांच रणनीति को और मजबूत करते हुए झारखंड और पश्चिम बंगाल को एक ही कमान के तहत लाने का बड़ा कदम उठाया है। रांची जोन के संयुक्त निदेशक (जेडी) प्रभाकर प्रभात को अब कोलकाता जोन का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। माना जा रहा है कि इस फैसले से दोनों राज्यों में फैले आर्थिक अपराध, मनी लॉन्ड्रिंग और क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क पर तेजी से कार्रवाई हो सकेगी।

    दो राज्यों की जांच अब एक टेबल से होगी मॉनिटर

    प्रभाकर प्रभात को मार्च 2026 में रायपुर से रांची स्थानांतरित किया गया था। महज दो महीने के भीतर उन्हें कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार मिलना ईडी मुख्यालय की बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। अब झारखंड और पश्चिम बंगाल से जुड़े संवेदनशील मामलों की फाइलें एक ही नेतृत्व के तहत देखी जाएंगी। इससे जांच एजेंसियों के बीच समन्वय बेहतर होगा और फैसले लेने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

    कोयला, जमीन और अवैध खनन मामलों पर रहेगा खास फोकस

    झारखंड में कोयला, जमीन और अवैध खनन से जुड़े कई मामलों में आर्थिक लेनदेन के तार पश्चिम बंगाल तक पहुंचने की बात जांच में सामने आती रही है। आरोप है कि कई मामलों में कथित तौर पर रकम कोलकाता की शेल कंपनियों के जरिए खपाई जाती रही है। पहले दोनों राज्यों में अलग-अलग ईडी जोन होने के कारण सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त कार्रवाई में समय लगता था। अब एकीकृत नेतृत्व से ऐसे नेटवर्क पर तेजी से शिकंजा कसने की उम्मीद है।

    क्रॉस-बॉर्डर सिंडिकेट पर कार्रवाई आसान होगी

    जांच एजेंसियों का मानना है कि झारखंड और बंगाल के बीच आर्थिक अपराध का एक नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय है। ऐसे में एक ही अधिकारी के नेतृत्व में दोनों राज्यों की जांच होने से क्रॉस-बॉर्डर सिंडिकेट की कड़ियों को जोड़ना और मनी ट्रेल को ट्रैक करना अधिक आसान हो सकता है।

    Also Read : हजारीबाग नाबालिग हत्याकांड : हाईकोर्ट में पेश हुई एफएसएल और डेथ रिव्यू रिपोर्ट

    ED Investigations in Jharkhand and Bengal Now Under a Single Command; Noose to Tighten on Money Trail झारखंड-बंगाल में ईडी जांच की अब एक कमान मनी ट्रेल पर कसेगा शिकंजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग नाबालिग हत्याकांड : हाईकोर्ट में पेश हुई एफएसएल और डेथ रिव्यू रिपोर्ट
    Next Article बिजली उत्पादन पर ऐश का असर, चंद्रपुरा पहुंचे डीवीसी निदेशक ने दिया अल्टीमेटम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.