Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»स्वास्थ्य»खाना चबाकर खाने से मोटापे और बढ़ते वजन को रोकने में मिलती है मदद- स्टडी
    स्वास्थ्य

    खाना चबाकर खाने से मोटापे और बढ़ते वजन को रोकने में मिलती है मदद- स्टडी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जापान की एक यूनिवर्सिटी ने अपनी हालिया स्टडी में पाया है कि चबाकर खाने और डीआईटी (DIT) यानी आहार-प्रेरित थर्मोजेनेसिस के बीच गहरा संबंध है. वासेदा यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स द्वारा की गई इस स्टडी में सामने आया है कि खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाने से शरीर हेल्दी रहता है. साथ ही धीरे-धीरे खाने और खाने को अच्छी तरह से चबाने से मोटापे और बढ़ते वजन को रोकने में मदद मिलती है. हालांकि, ये तथ्य एक सदी पहले लोकप्रिय हो चुका है और बाद में कई स्टडीज में भी इसकी पुष्टि होती रही है.

    वासेदा यूनिवर्सिटी की डॉ युका हमदा और प्रोफेसर नायोयुकी हयाशी  के नेतृत्व में की गई इस स्टडी के निष्कर्षों को ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित किया गया है. आमतौर पर देखा गया है कि चबाने से खाने के मेटाबॉलिज्म से संबंधित ऊर्जा की खपत होती है और आंतों की एक्टिविटी बढ़ती है. खाने के बाद शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिसे आहार-प्रेरित थर्मोजेनेसिस के रूप में जाना जाता है.

    स्टडी में क्या निकला
    डीआईटी (DIT) वजन बढ़ाने को रोकने के लिए जाना जाने वाला एक कारक है, जो बुनियादी उपवास स्तर से ऊपर की ऊर्जा की खपत करता है. इससे पहले डॉ हमदा और प्रो हयाशी की टीम ने पाया था कि धीरे -धीरे खाने और पूरी तरह से चबाने से न केवल डीआईटी में वृद्धि हुई, बल्कि आंत वाले क्षेत्र में ब्लड सर्कुलेशन में भी वृद्धि हुई. हालांकि, इन स्टडीज ने चबाने से उत्पन्न डीआईटी को पेट में पाचन और अवशोषण से संबंधित गतिविधि में वृद्धि के साथ जोड़ा, लेकिन उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की खोज के लिए नई गुंजाइश छोड़ी है.

    स्लो खाने से कैसे होता वेट कंट्रोल
    मुंह में खाने को अच्छी तरह से चबाना वास्तव में मोटापे को रोकने में मदद कर सकता है. इस स्टडी के मुताबिक, धीरे-धीरे खाने और पूरी तरह से चबाने से हमारा वजन नियंत्रित रहता है.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुरु रंधावा-यूलिया वंतूर के सॉन्ग ‘मैं चला’ में सलमान खान संग रोमांस करेगी ये साउथ एक्ट्रेस
    Next Article जनवितरण प्रणाली दुकानदार की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.