Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिना परमिट राजधानी में नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, अगले महीने से लागू होगी व्यवस्था
    झारखंड

    बिना परमिट राजधानी में नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, अगले महीने से लागू होगी व्यवस्था

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी में हजारों की संख्या में ई रिक्शा धड़ल्ले से दौड़ रहे है. न तो उनका रूट तय है और न ही नियमों का पालन करते है. अब इस मनमानी पर लगाम लगाने के लिए रांची नगर निगम रेस हो गया है. जिसके तहत शहर में चलने वाले सभी ई रिक्शा को रूट परमिट लेना अनिवार्य होगा. बिना परमिट के चलने वालों पर नगर निगम एक्ट के तहत कार्रवाई करेगा. वहीं ई रिक्शा को जब्त भी कर लिया जाएगा. बता दें कि शहर में जाम की समस्या को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है.

    रूट निर्धारण को लेकर बैठक

    झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम की धारा 412 के आलोक में शहर की यातायात व्यवस्था को सृदृढ़ एवं व्यवस्थित करने के उद्देश्य से प्रशासक अमीत कुमार ने बैठक की. जिसमें पूर्व में विभिन्न मार्गो में ई रिक्शा का रूट निर्धारण करते हुए रूट पास निर्गत किया गया था. साथ ही कहा गया कि उस पास की वैधता अगले आदेश तक के लिए विस्तारित की गई थी. इसलिए फिर से ई रिक्शा के लिए रूट निर्धारण किया जाएगा. शहर में राज्य सरकार की विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं प्रगति पर है. लेकिन ई रिक्शा की अनगिनत संख्या से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. मुख्य मार्गों के अलावा बाईलेन में भी बिना परमिट वाले ई-रिक्शा चल रहे है. उन्होंन कहा कि रूट तय करते हुए चालकों को रूट पास निर्गत किया जाए ताकि यातायात व्यवस्था को सृदृढ़ एवं व्यवस्थित की जा सके.

    4500 ई रिक्शा रजिस्टर्ड

    बैठक में डीटीओ ने बताया कि वर्तमान में लगभग 4500 ई रिक्शा रजिस्टर्ड है. लेकिन 1400 के लिए ही रूट परमिट निर्गत किया गया है. अधिकांश ई रिक्शा अव्यवस्थित रूप से चल रहे है. पुनः रूट निर्धारित करने को लेकर शहर में निगम ने 131 रूट चिन्हित किया है. नगर प्रशासक ने कहा कि पहले चरण में माइक्रो लेवल पर रूट ना तय करते हुए सुपर जोन के अनुसार रूट निर्धारण किया जाए. साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि ईरिक्शा के लिए आवश्यक रूट क्या होगा और प्रत्येक रूट पर इनकी कितनी संख्या होगी  इसपर रांची नगर निगम, यातायात पुलिस और जिला परिवाहन विभाग संयुक्त रूप से अगले सप्ताह तक एक बैठक करे और सुपर जोन का निर्माण करते हुए रूट का निर्धारण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें. उक्त रूट प्लान तैयार होने के बाद अगली बैठक में इसपर निर्णय लिया जाएगा. 10 जनवरी 2024 तक इसे पब्लिक डोमेन पर प्रकाशित कर दिया जाएगा.

    कामर्शियल बिल्डिंग पार्किंग को ले चलेगा अभियान

    प्रशासक ने निर्देश दिया कि निगम क्षेत्रांतर्गत ‘Parking pushing drive’ चलाए, जिसमें मुख्य रूप से व्यवसायिक भवनों के पार्किंग स्थल को चिन्हित कर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिक, कर्मचारियों के वाहनों को पार्किंग स्थल में लगवाने का कार्य किया जाए. जिससे सड़क पर पार्किंग के कारण जाम की स्थिति पर रोक लगाई जा सके. बैठक में अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, जिला परिवाहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं नगर प्रबंधक उपस्थित थे.

     

     

    arbitrariness curbed E Rickshaw mandatory next month race Rajdhani ranchi Ranchi Municipal Corporation route fixed route permit rules followed system will be implemented Without permit अगले महीने अनिवार्य ई रिक्शा दौड़ नियमों का पालन बिना परमिट मनमानी पर लगाम रांची रांची नगर निगम राजधानी रूट तय रूट परमिट रेस लागू होगी व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleMP विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में BSNL सलाहकार समिति की बैठक, बेहतर कनेक्टिविटी देने का सुझाव
    Next Article स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज, कई घायल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.