Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पटरी के निरीक्षण के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आया, घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण
    झारखंड

    पटरी के निरीक्षण के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आया, घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : जिले में रविवार को रेलवे के एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना गढ़वा रोड चोपन रेलखंड पर नगर ऊंटारी- विंढमगंज रेलवे स्टेशन के बीच हुई। मरने वाले कर्मचारी की पहचान बीरभूवन पाल के रूप में की गई है। जांच में पता चला है कि कर्मचारी रेलवे पटरी के निरीक्षण के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मरने वाला कर्मचारी बिहार के बक्सर जिले के चौसा का मूल निवासी था।

    घटना के संबंध में बताया गया कि श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के गंगटी गांव के पास रेलवे ट्रैक पोल नंबर 26/ 54 के पास रेलवे कर्मचारी की ओर से निरीक्षण का कार्य किया जा रहा था। इसी बीच रेणुकूट से गढ़वा रोड जंक्शन की ओर जा रही मालगाड़ी ने कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया । उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    कर्मचारी रेलवे में कीमैन के पद पर तैनात था। घटना की सूचना मिलने पर विंढमगंज रेलवे स्टेशन के PWI एके सिन्हा के नेतृत्व में रेलवे के कई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे की ओर से कर्मचारी के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

    सिन्हा ने बताया कि घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। स्टेशन मास्टर आलोक अकेला ने बताया कि मालगाड़ी विंढमगंज रेलवे स्टेशन से सुबह 6:17 पर गढ़वा रोड जंक्शन के लिए रवाना की थी। गंगटी गांव के ग्रामीणों के द्वारा सुबह 6:46 पर सूचना मिली की रेलवे ट्रैक की निगरानी कर रहे कर्मचारी की मौत ट्रेन से टकरा जाने के कारण हो गई है। घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। कयास लगाया जा रहा है कि कोहरे के कारण कर्मचारी को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा। इस कारण यह हादसा हुआ।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझाड़ी में मिली नवजात लावारिस बच्ची, बाइक सवार कुछ लोग फेंक हुए थे फरार
    Next Article पूजा टॉकीज के पास शव बरामद, कचरा चुनकर गुजार रहे थे जीवन, ठंड लगने से हुई मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.