Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डुमरी उपचुनाव: मतदाताओं में दिख रहा है उत्साह, अब तक 11.40% वोटिंग
    झारखंड

    डुमरी उपचुनाव: मतदाताओं में दिख रहा है उत्साह, अब तक 11.40% वोटिंग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2023Updated:September 5, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: गिरिडीह के डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार की सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह दिख रहा है। मतदाता अपना वोट डालने घरों से बाहर निकल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर वोट करने के लिए लोगों की लाइन लगी है। अब तक 11.40 % वोटिंग हो गई है। इधर, मंगलवार सुबह से शुरू हुए चुनाव को लेकर डुमरी के हर मतदान केंद्र में अर्धसैनिक बलों के साथ जिला पुलिस बल के जवान भी अलर्ट  पर हैं। अब तक मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

    373 बूथों पर जारी है मतदान

    बता दें कि 240 भवनों में कुल 373 बूथ बनाए गए हैं, जहां पर 29,86,29 मतदाता अपने-अपने मता​धिकार का इस्तेमाल करेंगे। डुमरी सीट पर आइएनडीआइए गठबंधन की कैंडिडेट बेबी देवी का NDA की उम्मीदवार यशोदा देवी से सीधा मुकाबला है।

    आइएनडीआइए व एनडीए उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला

    बता दें कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के रण में कुल 6 उम्मीदवार हैं। मुख्य मुकाबला आईएनडीआइए गठबंधन और एनडीए उम्मीदवारों के बीच है। आइएनडीआइए की ओर से झामुमो की बेबी देवी उम्मीदवार हैं। वहीं, एनडीए की ओर से आजसू पार्टी की यशोदा देवी की किस्मत का फैसला इस चुनाव में होना है।

    तीन लाख के करीब हैं वोटर्स

    विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1लाख 54 हजार 452 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1लाख 44हजार 174 है। तीन प्रखंडों में पड़ने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में डुमरी में 199, नावाडीह में 129 और चंद्रपुरा प्रखंड में 45 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

     

    पति का आशीर्वाद मेरे साथ है, जनता का भी पूरा समर्थन है : बेबी देवी

    झारखंड की मंत्री और आइएनडीआइए की उम्मीदवार बेबी देवी ने अपना मतदान कर दिया है। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। हमने वोट कर दिया है। 8 सितम्बर को नतीजे आने हैं। नतीजे घोषित होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि, मेरे पति का आशीर्वाद मेरे साथ है और जनता का भी पूरा समर्थन है।

    सीएम हेमंत सोरेन ने की मतदान करने की अपील

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डुमरी विधानसभा उपचुनाव में क्षेत्र की जनता से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। सीएम ने ट्वीट करके लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मतदान आपका अ​धिकार है, इसका सदुपयोग करके अपनी भागीदारी निभाएं।

    यशोदा देवी ने भी किया मतदान 

    इस दौरान सबसे पहले राज्य की उत्पाद मंत्री सह डुमरी की जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी ने अपने मतदान केंद्र में वोट डाला और विक्ट्री निशान दिखाया। वहीं, एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी ने भी गिरिडीह डुमरी रोड स्थित चैनपुर के पिहो मतदान केंद्र 73 में मतदान किया। जबकि इसी पीहो में एक साथ दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां काफी संख्या में मतदाताओं की लंबी कतार वोट डालने के लिए खड़ी नजर आई।

    यशोदा देवी ने की वोट की अपील

    वोट डालने के बाद एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी ने वैसे सारे लोगों से वोट करने की अपील की है, जो अब तक मतदान केंद्र नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता का मूड विकास के नाम पर वोट देने का है।

    AJSU Party dumri Dumri Assembly by-election 2023 Dumri by-election Giridih INDA Jharkhand Latest News Jharkhand Today News Jharkhand Update News Jmm NDA आइएनडीए आजसू पार्टी एनडीए गिरिडीह झामुमो झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज डुमरी डुमरी उपचुनाव डुमरी विधानसभा उपचुनाव 2023
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मुख्य चुनाव आयोग को लिखा पत्र, सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता कर रहे है दुर्व्यवहार
    Next Article Aaj Ka Rashifal,05 September 2023: मिथुन, मेष, सिंह, तुला समेत अन्य रा​शियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.