रांची : गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर डुमरी उपचुनाव के मतदान से पूर्व सत्ताधारी दल (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के कार्यकर्ताओं पर एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पत्र के जरिये उन्होंने कहा कि एक तरफ जनप्रतिनिधि के घर में छापेमारी कर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता एनडीए के घटक आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। श्री चौधरी ने इन मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने अपने पत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त से आग्रह किया कि वह इस पत्र के आलोक में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें, ताकि डुमरी विधानसभा क्षेत्र के लोग बिना किसी डर भय के अपना मत डाल सकें।
गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मुख्य चुनाव आयोग को लिखा पत्र, सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता कर रहे है दुर्व्यवहार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

