Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुमका: 3 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर
    जोहार ब्रेकिंग

    दुमका: 3 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका: तीन हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इनके नाम झिलमिल उर्फ गहना राय उर्फ राजेंद्र राय, सोकुल दा उर्फ रिमिल दा और संतु उर्फ छोटा श्यामलाल देहरी है। इसमें छोटा श्यामलाल एक लाख, राजेंद्र देहरी पर पांच लाख और रिमिल दा पांच लाख का इनामी है।
    नक्सलियों ने एसएसबी के आईजी संजय कुमार, दुमका डीआईजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त राजेश्वरी बी और एसपी वाईएस रमेश और एसएसबी के कामांडेंट एमके पांडेय के सामने अपने हथियार डाले। इनके खिलाफ कई थानों में नक्सली घटनाओं में शामिल होने का मामला दर्ज है। इन तीनों नक्सलियों को झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति नई दिशा के तहत मिलने वाले लाभ दिए जाएंगे।
    इन नक्सलियों ने कई आर्म्स सुरक्षा बलों को सौंपा है। छोटा श्यामलाल के पास से पिस्टल, राजेंद्र राय के पास से रायफल और रिमिल दा ने भी रायफल सौंपा है। समर्पण करने वाले इन नक्सलियों को तत्काल नकद राशि दी गई।
    बता दें कि श्यामलाल को चार लाख 25 हजार रुपए, राजेंद्र को आठ लाख 15 हजार रुपए और रिमिल दा को आठ लाख 15 हजार रुपए दिए गए। वैसे सरकार की आत्मसमर्पण पुनर्वास की नीति के तहत इन्हें जमीन और अन्य जो सुविधाएं दी जाती उसकी राशि 80 लाख के आसपास होती है।
    इन तीनों नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर एसएसबी के आईजी संजय कुमार ने बताया कि नक्सलियों के आत्मसमर्पण के लिए झारखंड सरकार की नीति काफी अच्छी है, वे इसे अपनाएं। उन्होंने कहा कि अगर वे हमें चुनौती देंगे तो हम भी जवाब देंगे।
    इस आत्मसमर्पण के मौके पर दुमका प्रक्षेत्र के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि जो भटके युवा हैं वे हमारे पास आकर सरेंडर करें, नहीं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
    दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि जो नक्सली सरेंडर करते हैं उन्हें सबकुछ मिलाकर लगभग एक करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। दुमका एसपी वाईएस रमेश ने कहा कि काफी दिनों के प्रयास से यह संभव हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि और भी कई हार्डकोर नक्सली हैं जो समर्पण के लिए हमारे संपर्क में हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीजीपी केएन चौबे ने मताधिकार का प्रयोग करने का दिलाया शपथ
    Next Article एक फ्रेम में अमिताभ बच्चन साउथ के तीन सुपरस्टार के साथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.