Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गढ़वा में हाथियों के आतंक से कई घरों और फसलों को हुआ नुकसान: ग्रामीणों में गहरी दहशत
    जोहार ब्रेकिंग

    गढ़वा में हाथियों के आतंक से कई घरों और फसलों को हुआ नुकसान: ग्रामीणों में गहरी दहशत

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा: जिले के चिनियां प्रखंड स्थित वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है. वन क्षेत्र के बेता,रानीचेरी,चिरका और राजबांस गांव में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है. हाथियों ने लगभग आधा दर्जन लोगों के घर को ध्वस्त कर दिया है. वहीं कई एकड़ में लगी फसल को भी नष्ट किया है. हाथियों के इस आतंक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है.

    बताया जा रहा है कि चिनिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों ने दर्जनों किसानों के धान, मकई, बादाम सहित सैकड़ो एकड़ में लगे फसल बर्बाद कर दिए. जंगली हाथियों ने चिरका गांव के कई किसानों के फसल एवं घर को बर्बाद किया है. चिरका गांव के टोला कोल्हुवा निवासी ललिता कुंवर,रामजनम राम एवं क्यामुद्दीन अंसारी के खपरैल घर को तोड़ दिया और लगभग 10 एकड़ में लगी धान फसल को रौंदा. वहीं बिलैतीखैर गांव के विजय सिंह,हलखोरी सिंह के ,मुनरिक सिंह नेमा सिंह के, शिवनाथ सिंह के मकई व धान फसल रौंद कर नष्ट कर दिया. बेता गांव के कुम्भियाखाड टोले के चितामन सिंह, हीरामन सिंह, उमाशंकर सिंह, नरेंद्र ,रवि, दीपक, रवि, रमेश राम, कमलेश राम , श्याम सुंदर सिंह एवं पीतांबर सिंह के कई एकड़ में लगी धान के फसल को जंगली हाथियों ने रौंद दिया. वन विभाग ने इस एरिया को रेड अलर्ट घोषित कर रखा है.

    ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों की संख्या लगभग चार दर्जन है जो विभिन्न समूह में बंटकर विभिन्न गांव में जाकर किसानों के लगे धान एवं मकई के फसलों को चट कर रहे हैं और बर्बाद कर रहे हैं. बता दें कि पिछले 2 साल से क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक से किसान काफी परेशान हैं. किसान बहुत मेहनत से खेती करते हैं और हाथी खेत में आकर सभी फसलों को बर्बाद कर देते हैं. इससे किसानों के कमर टूट जा रहे हैं.

    उधर वन विभाग जंगली हाथियों को क्षेत्र से भगाने में अभी तक असफल रही है. ग्रामीण लगातार मांग कर रहे हैं कि क्षेत्र से जंगली हाथियों को भगाया जाए अन्यथा अंत में धरना प्रदर्शन होगा. हाथियों के आतंक से क्षेत्र के निवासी काफी दहशत में हैं. जंगली क्षेत्र में लोग शाम होते ही कहीं आने जाने से डर रहे हैं. वहीं जंगल किनारे वाले कई किसान तो अपना खेती करना छोड़ दिए हैं और ग्रामीण क्षेत्र के जंगल क्षेत्र वाले ग्रामीण रात को अपने घर छोड़कर बस्ती में आकर सो रहे हैं तथा रतजगा कर रहे हैं. उधर वन विभाग के वनरक्षी सहित विभिन्न कर्मचारी के हड़ताल होने के कारण जंगली हाथियों पर कोई पहल करने वाला भी नहीं है. किसानों की हुई फसलों के बर्बाद को आकलन करने वाला भी कोई नहीं है जिससे किसान काफी आहत हैं.

    आतंक उमाशंकर सिंह कमलेश राम किसानों की समस्याएं क्यामुद्दीन अंसारी क्षेत्र में स्थिति खेती छोड़ना गढ़वा ग्रामीण दहशत घर ध्वस्त चितामन सिंह चिनियां प्रखंड चिरका जंगल के किनारे जंगली हाथी दीपक धरना प्रदर्शन धान नरेंद्र नेमा सिंह पीतांबर सिंह फसल बर्बादी बादाम बेता मकई मुनरिक सिंह रमेश राम रवि राजबांस गांव रानीचेरी रामजनम राम रेड अलर्ट ललिता कुंवर वन क्षेत्र वन विभाग वनरक्षी हड़ताल विजय सिंह शिवनाथ सिंह श्याम सुंदर सिंह हलखोरी सिंह हीरामन सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया: 3 हफ्तों में लागू होगा आदेश
    Next Article लोजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 25 अगस्त को रांची में, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगी अहम चर्चा!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.