Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»DRDO में 764 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
    ट्रेंडिंग

    DRDO में 764 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DRDO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। DRDO ने CEPTAM-11 के तहत सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (STA-B) और टेक्नीशियन-ए (Tech-A) के कुल 764 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 11 दिसंबर को जारी की गई है। इस भर्ती में STA-B के 561 और टेक्नीशियन-ए के 203 पद शामिल हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 1 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग रखी गई है। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के लिए संबंधित विषय में बीएससी या इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं टेक्नीशियन-ए पद के लिए 10वीं पास के साथ मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और तकनीकी विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में ट्रेड या स्किल टेस्ट लिया जाएगा। इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

    चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा। STA-B पद के लिए लेवल-6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपये और टेक्नीशियन-ए पद के लिए लेवल-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। आवेदन केवल DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से किए जा सकते हैं। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

    यह भर्ती DRDO की विभिन्न प्रयोगशालाओं में मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और एयरोनॉटिक्स जैसे क्षेत्रों में काम करने का अवसर प्रदान करती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

    Also Read : बिहार में 12 एकलव्य राज्य आवासीय स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर आज से शुरू

    DRDO is recruiting for 764 positions; the application process has begun. DRDO में 764 पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरंगदारी नहीं देने पर फ्लैट में घुस गए बदमाश, फिर जो किया… जानें
    Next Article देवनद नदी के पास पुलिस का छापा, 726 पेटी अवैध शराब जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.