Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 9:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पूर्व मंत्री स्व समरेश सिंह की पुत्रवधु डॉ परिंदा ने भाजपा का दामन थामा, कहा- किसी दल में नहीं अपने घर लौटी हूं
    झारखंड

    पूर्व मंत्री स्व समरेश सिंह की पुत्रवधु डॉ परिंदा ने भाजपा का दामन थामा, कहा- किसी दल में नहीं अपने घर लौटी हूं

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2023Updated:December 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्व समरेश सिंह की पुत्रवधु डॉ परिंदा सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने सभी को 8980808080 नंबर पर ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करायी. प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष में गोड्डा की निक्की राय ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने एवं धन्यवाद ज्ञापन बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने किया. मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह, पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे. मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिंदा के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी. भाजपा 2024में झारखंड की 14 लोकसभा सीट एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगी. बोकारो के साथ पूरे प्रदेश में भाजपा को मजबूती मिलेगी. कहा कि मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है.

    परिंदा के मन में भाजपा बसती थी,जो आज साकार हुआः अमर कुमार बाउरी

    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि परिंदा के मन में भाजपा बसती थी. आज यह साकार हुआ. जो मन में था वह अब सामने आ गया. उन्होंने कहा कि स्व समरेश सिंह के प्रति पूरा झारखंड कृतज्ञ है. अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.

    नरेंद्र मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने के लिये संकल्पित : परिंदा

    परिंदा सिंह ने भाजपा केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज एक दल में नहीं बल्कि परिवार में लौटी हूं. जहां बाबूजी(स्व समरेश सिंह) के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगी. कहा कि मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साथ संकल्प को पूरा करने में तत्पर रहूंगी.

    सदस्यता ग्रहण करने वालों में

    सदस्यता ग्रहण करने वालों में वनमाली दत्ता, देबू पाल,संजय प्रमाणिक,लालमोहन शर्मा, चित्त मोदक,अक्षय मिश्रा, मो पिंटू, मो अशफ़ाक,विष्णु हालदार,सुरजीत मोदी,राकेश महथा, अंबुज मंडल,रीना सिंह, पुष्पा मंडल,अर्चना कुमारी,प्रेमलता कुमारी,सीमा सिंह, मीता सिन्हा,सरिता सिन्हा,आशा देवी,कुसुम देवी,रीना हांसदा,आकाश प्रमाणिक,आशीष रंजन गोप, मंटू अड़ी,आलोक कुमार,संजय कुमार,तीरथ गोप,आनंद गोप,गिरीश महतो, निमाई सिंह सहित सैकड़ों शामिल हैं.

    ये भी पढ़ें: पारस में माइक्रोवैस्कुलर रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी शुरू, शरीर के कटे अंगों को जोड़ा जाएगा

    अमर कुमार बाउरी आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज डॉ परिंदा सिंह ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिटी एसपी ने किया थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग, अपराध पर जल्द निष्पादन का निर्देश
    Next Article विपक्ष के हर सवालों का काउंटर की तैयारी में सत्ता पक्ष, बनी रणनीति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    जमशेदपुर

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.