Johar Live Desk : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सितंबर में पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। जियो टीवी और समा टीवी ने दावा किया है कि ट्रंप 18 सितंबर को इस्लामाबाद जा सकते हैं। उनका यह दौरा दक्षिण एशिया यात्रा का हिस्सा होगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों का दौरा शामिल हो सकता है।
माना जा रहा है कि ट्रंप भारत में होने वाले क्वाड सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आ सकते हैं। ऐसे में वह या तो भारत आते समय या वापस लौटते वक्त पाकिस्तान में रुक सकते हैं। हालांकि अब तक अमेरिका या पाकिस्तान सरकार की ओर से इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कुछ दिन पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर को लंच पर बुलाया था। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान, ईरान को बेहतर समझता है और क्षेत्रीय मामलों में उसकी भूमिका अहम है। इस मुलाकात में भारत-पाक सीमा तनाव और ईरान-इज़रायल विवाद पर भी चर्चा हुई थी।
Also Read : ग्रामीणों का अनोखा विरोध : बदहाल सड़क पर धान की बुआई
Also Read : सहायक आचार्य परीक्षा नॉर्मलाइजेशन विवाद मामला : हाईकोर्ट ने 100 सीट रिजर्व रखने का दिया निर्देश
Also Read :प्राइवेट स्कूल में गिरा एस्बेस्टस शीट, पढ़ाई कर रहे छह बच्चे सहित सात घायल