Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नालों की सफाई को लेकर टाटा स्टील UISL और मानगो नगर निगम आमने-सामने, लोगों की परेशानी बढ़ी
    झारखंड

    नालों की सफाई को लेकर टाटा स्टील UISL और मानगो नगर निगम आमने-सामने, लोगों की परेशानी बढ़ी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नालों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में मानगो चौक से डिमना चौक तक सड़क किनारे बने नालों की सफाई को लेकर टाटा स्टील UISL और मानगो नगर निगम के बीच जिम्मेदारी का टकराव सामने आया है। इससे इलाके के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    गुरुवार को विधायक सरयू राय के निर्देश पर जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पिछले 15 वर्षों से नालों की सफाई नहीं होने, धंसे नालों और हर बारिश में गंदा पानी घरों-दुकानों में घुसने की समस्या को उठाया।

    ऋतुराज सिन्हा ने मरम्मत का आश्वासन दिया लेकिन साफ-सफाई की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सफाई का काम मानगो नगर निगम का है। जबकि नगर निगम के उप नगर आयुक्त ने 2 जुलाई को यूआईएसएल को पत्र लिखकर नालों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा है।

    प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जब सड़क और नाले का निर्माण कंपनी ने किया है तो सीएसआर के तहत सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी की बनती है। इस पर भी कंपनी ने सफाई से इनकार कर दिया।

    प्रतिनिधिमंडल ने साकची, बिष्टुपुर, सोनारी और कदमा क्षेत्र के अन्य जर्जर नालों और सीवरेज समस्याओं का मुद्दा उठाया। प्रबंध निदेशक ने सभी मामलों में कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही सोनारी में ओपन जिम और खेल मैदान बनाने के सुझाव पर सकारात्मक विचार करने की बात कही।

    हालांकि, नालों की सफाई को लेकर जिम्मेदारी तय नहीं हो पाने से हजारों लोगों की समस्याओं का समाधान अधर में है।

    Also Read : राजधानी के रिहायशी इलाके की एक दुकान में लगी आ’ग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    Also Read : गिरिडीह में विधायक कल्पना सोरेन ने की बैठक

    Also Read : बांग्लादेश ने सत्यजीत रे के पुश्तैनी घर को तोड़ने का फैसला रोका

    Also Read : ‘बिहार में SIR के नाम पर हो रही वोट की चोरी’, राहुल गांधी ने फिर उठाए चुनाव आयोग पर सवाल

    CSR damaged drains Dimna Chowk dirty water drain cleaning jamshedpur Jamshedpur News Jdu Jharkhand municipality Mango Chowk Mango Municipal Corporation mla saryu rai municipal dispute responsibility dispute Rituraj Sinha Subodh Srivastava Tata Steel Tata Steel UISL urban issues waterlogging during rains ऋतुराज सिन्हा गंदा पानी जदयू जमशेदपुर जमशेदपुर न्यूज जर्जर नाले जिम्मेदारी विवाद झारखंड नगरपालिका टाटा स्टील टाटा स्टील UISL डिमना चौक नगर निगम विवाद नाले की सफाई बारिश में जलजमाव मानगो चौक मानगो नगर निगम विधायक सरयू राय शहरी समस्या सीएसआर सुबोध श्रीवास्तव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसितंबर में पाकिस्तान जा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप
    Next Article बड़गाई लैंड स्कैम मामला : प्रियरंजन सहाय और विपिन कुमार सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.