Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को हराया, राष्ट्रपति कैंडिडेट बनना हुआ तय
    ट्रेंडिंग

    डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को हराया, राष्ट्रपति कैंडिडेट बनना हुआ तय

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वाशिंगटन : अमेरिका में इस साल के आखिर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए ट्रंप के सामने निक्की हेली को सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा था. फिलहाल, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कैरोलिना रिपब्लिकन प्रतियोगिता में निक्की हेली को हरा दिया है.

    शनिवार को इस जीत के साथ ही उनका 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनना तकरीबन तय हो गया है. वह राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा प्रेसीडेंट जो बाइडेन के खिलाफ मुकाबले के करीब पहुंच गए हैं. डोनाल्ड ट्रंप के अपनी आखिरी प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली पर जीत के साथ ही उम्मीदवारी की उनकी आगे की राह अब आसान हो गई है.

    डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार चौथे राज्य में जीत हासिल की है. खासतौर से रिपब्लिकन पार्टी के लिए मजबूत माने जाने वाले इलाकों में ट्रंप को अच्छा समर्थन मिल रहा है. निक्की हेली 2011 से 2017 तक साउथ कैरोलिना की गवर्नर रह चुकी हैं. निक्की हेली ने इस जीत पर डोनाल्ड ट्रंप को जीत के लिए बधाई दी है और अभियान जारी रखने का ऐलान किया है.

    दूसरी ओर इस जीत के साथ ही अब नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच मुकाबला होना लगभग तय हो गया है. ट्रंप अब अगले प्राइमरी चुनावों और सुपर ट्यूजडे में जाएंगे. इसमें 16 राज्यों में एकसाथ रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे.

    साउथ कैरोलिना में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा आज की शाम बेहद शानदार है. इस साल का चुनाव का दिन इंसाफ का दिन होगा, वह चुनाव में जो बाइडेन का सामना करने के लिए तैयार हैं. हमें फिलहाल जश्न मनाने पर टाइम खर्च नहीं करना है, हमें नवंबर के चुनाव के लिए काम पर जुट जाना है. निक्की हेली ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए कहा कि वह अभियान जारी रखेंगी. उन्होंने कहा कि हम कल मिशिगन जाएंगे और फिर अगले हफ्ते सुपर ट्यूजडे होगा. हम अमेरिका के लिए लड़ते रहेंगे और जीत हासिल होने तक आराम नहीं करेंगे.

    गौरतलब है कि अमोरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति का चुनाव होना है. इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से जो बाइडेन और रिपब्लकिन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी तय है. ये चुनाव इसलिए भी दिलचस्प होगा क्योंकि बाइडेन 81 तो ट्रंप 77 साल के हैं. हाल के दिनों में सर्वे कहते हैं कि अमेरिकी चुनाव में दोनों मुख्य उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर में है. ऐसे में दोनों के बीच जीत और हार का अंतर बहुत ज्यादा नहीं रहेगा.

    Donald Trump Election foreign johar live news Nikki Haley President Presidential Candidate Presidential Election चुनाव जोहार लाइव न्यूज़ डोनाल्ड ट्रंप निक्की हेली राष्ट्रपति राष्ट्रपति कैंडिडेट राष्ट्रपति चुनाव विदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड तीसरा मोर्चा राज्य की जनता को नई विकल्प देने को तैयार : लालचंद महतो
    Next Article सीएम चंपाई सोरेन आज भोगनाडीह में लाभुकों को देंगे अबुआ आवास की स्वीकृति पत्र, सारी तैयारियां पूरी  

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026
    क्राइम

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जयराम के समर्थन में उतरे राजेश कच्छप, बोले – दरोगा गाली देकर करते हैं वसूली

    August 27, 2026
    Latest Posts

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.