Johar Live Desk : अक्सर कहा जाता है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर को सही पोषण मिलना बेहद जरूरी है। अगर शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाए, तो इसके संकेत शुरुआत में ही दिखने लगते हैं। लेकिन कई लोग इन लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने पोषक तत्वों की कमी से जुड़े शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी साझा की है।
View this post on Instagram
विटामिन D की कमी : विटामिन D को सनशाइन विटामिन कहा जाता है। इसकी कमी का पहला लक्षण हड्डियों का दर्द नहीं, बल्कि बिना वजह उदासी, चिड़चिड़ापन या डिप्रेशन हो सकता है। इसका असर मूड और एनर्जी लेवल पर पड़ता है।
मैग्नीशियम की कमी : मैग्नीशियम मसल्स, हड्डियों और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी का शुरुआती संकेत मसल्स में ऐंठन नहीं, बल्कि नींद न आना और एंग्जायटी हो सकता है।
विटामिन B12 की कमी : विटामिन B12 की कमी से थकान और कमजोरी महसूस होती है। इसके अलावा हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन भी इसका संकेत हो सकता है।
पोटैशियम की कमी : पोटैशियम दिल और मसल्स के सही कामकाज के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर दिल की धड़कन तेज या अनियमित हो सकती है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी : ओमेगा-3 दिमाग और याददाश्त के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से ध्यान लगाने में परेशानी, याददाश्त कमजोर होना और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Disclaimer : लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। इसे किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह के रूप में न लें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
Also Read : इंस्टाग्राम ने सीमित की पोस्ट में हैशटैग्स की संख्या, अब सिर्फ 5 ही होंगे इस्तेमाल


