Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त, मतदान केन्द्रों का लिया जायजा
    झारखंड

    लातेहार पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त, मतदान केन्द्रों का लिया जायजा

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं के लिए चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने के निमित्त उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का आकलन और मूल्यांकन करने मंगलवार को लातेहार पहुंचे. आयुक्त ने 73 मनिका एवं 74 लातेहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए की जाने वाली गतिविधियों यथा इनके निबंधन, मतदान दिवस पर परिवहन की सुविधा, मतदान केन्द्रों की संरचना, मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर, चेयर की व्यवस्था, वोलेंटियर का सहयोग लेने तथा मतदान केन्द्रों पर सुलभ शौचालय, पेयजल, चिकित्सा किट आदि बुनियादी सुविधाओं का आकलन और मूल्यांकन किया.

    बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा

    भ्रमण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के तहत किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया. साथ ही मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. भ्रमण के दौरान लातेहार एवं मनिका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले कुछ मतदान केन्द्रों के मतदान कक्ष में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. वहीं मतदान कक्ष का दरवाजा-खिड़की, पंखा को ठीक कराने, मतदान कक्ष में अंदर फर्श एवं छत की मामूली टूट एवं समय रहते दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. मतदान केन्द्रों पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था रखने की निर्देश दिया. उन्होंने पुरूष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय एवं रनिंग वाटर की समुचित व्यवस्था करते हुए शौचालय को क्रियाशील बनाने एवं ब्लीचिंग पाउडर डालकर उसे स्वच्छ रखने तथा शौचालय को इंगित प्रोपर संकेतक/साइनेज लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिकारियों से लातेहार नगर पंचायत के पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कराते हुए उनके क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्रों के शौचालय एवं अन्य अपशिष्टों को हटवाते हुए स्वच्छ रखने का निर्देश दिया. आयुक्त के भ्रमण के दौरान आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, लातेहार की उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, मनिका के अंचल अधिकारी संतोष शुक्ला एवं संबंधित मतदान केन्द्रों पर बीएलओ आदि उपस्थित थे.

    मनिका विधानसभा के इन मतदान केन्द्रों का किया भ्रमण

    आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने लातेहार जिले के मनिका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्र संख्या 111 राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय, मनिका, मतदान केन्द्र संख्या 113 एवं 114 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मतदान केन्द्र संख्या 164 राजकीय मध्य विद्यालय सिंजो, मतदान केंद्र संख्या 177 एवं 178 राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय होटवाग एवं मतदान केंद्र संख्या 179 राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डुड़ंगीकला का भ्रमण किया.

    लातेहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के छह मतदान केन्द्रों का किया भ्रमण

    आयुक्त ने 74 लातेहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 183 राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, उदयपुरा, मतदान केन्द्र संख्या 194 राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंदनडीह, मतदान केन्द्र संख्या 199 एवं 200 राजकीयकृत मध्य विद्यालय लातेहार बाजार, मतदान केंद्र संख्या 211 एवं 212 उत्क्रमित उच्च विद्यालय करकट का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का आकलन किया.

    Johar Live जोहार लाइव प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा लातेहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद संजय सेठ ने कड़िया मुंडा से लिया आशीर्वाद, लोकसभा चुनाव को लेकर किया मंथन
    Next Article कोई भी कार्यकर्ता पार्टी छोड़ता है तो यह पार्टी के लिए ठीक नहीं होता : सुप्रियो भट्टाचार्य

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    आदिवासी

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.