Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, डीसी ने दिए निर्देश
    झारखंड

    धनबाद में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, डीसी ने दिए निर्देश

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2023Updated:October 26, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित किया गया. बैठक के दौरान जिला सड़क सुरक्षा समिति की विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की गई. साथ ही पिछले महीनों  धनबाद जिला अंतर्गत हुई दुर्घटनाओं से संबंधित समीक्षा भी की गई.

    दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट को किया जाए चिन्हित

    बैठक के दौरान उपायुक्त वरुण रंजन ने पिछले महीने हुई दुर्घटनाओं के लोकेशन एवं कारणों की समीक्षा करते हुए रिपोर्ट करने हेतु समिति को निर्देश जारी किया.  उन्होंने कहा कि सबसे पहले वैसे जगह को चिन्हित किया जाए जहां पिछले महीने सबसे ज्यादा दुर्घटना हुई.  साथ हीं यह भी समीक्षा करें की दुर्घटना किन कारणों से हुई ताकि उन ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया जा सके और उनके कारणों को जानकारी हो तभी हम सभी मिलकर इन घटनाओं पर रोक लगा सकते हैं.

    रॉन्ग साइड ड्राइविंग के कारण लगातार उत्पन्न हो रही समस्या

    ट्रैफिक डीएसपी ने बताया की शहर में प्रमुख चौक चौराहों पर गलत दिशा से आ रही ओवरलोडिंग वाहन ड्रिंक एंड ड्राइव तथा रफ ड्राइव से लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों के बीच जागरूकता एवं दंडात्मक कार्रवाई किया जाना जरूरी है. वहीं रेलवे स्टेशन के पास भीड़ लगे रहने के कारण समस्या बनी रहती है, रेलवे स्टेशन से श्रमिक चौक के बीच सड़क दुर्घटना हो रही है इस पर भी कार्य करने की आवश्यकता है. साथ ही उन्होंने बताया की सरायढेला स्टील गेट में जाम की समस्या एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग के कारण लगातार समस्या उत्पन्न हो रही है.

    एस्टिमेट बनाने हेतु दिशा निर्देश जारी किया

    बैठक के दौरान सड़को पर डिवाइडर, बैरिकेटिंग लगाने की भी समीक्षा की गई.  उपायुक्त ने पथ निर्माण विभाग को इस कार्य के लिए एस्टिमेट बनाने हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया. साथ ही समिति के सदस्यों को यह निर्देशित किया कि सड़क किनारे जहां थोड़ी जगह हो वैसे छोटे-छोटे स्थानों को पार्किंग हेतु चिन्हित करें. साथ ही ऐसे स्थानों को भी चिन्हित करें जहाँ मल्टी पार्किंग की व्यवस्था हो सके. साथ ही शहरों में जाम से निजात पाने हेतु उपायुक्त ने ऑटो और टोटो चालकों के रूट तय करने एवं स्टॉपेज पर भी चर्चा की गई. बैठक में नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, पथ निर्माण विभाग, आरईओ, नेशनल हाईवे, स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें:

    उपायुक्त वरुण रंजन झारखंड झारखंड पुलिस डीसी धनबाद धनबाद पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो डीसी ने किया प्रेस वार्ता, दी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की विस्तृत जानकारी
    Next Article स्वांग हवाई अड्डा को पार्क मे ना किया जाए परिवर्तित, बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति ने की बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.