Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जिला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटन, चाक-चौबंद होगी जिले की सुरक्षा व्यवस्था…
    झारखंड

    जिला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटन, चाक-चौबंद होगी जिले की सुरक्षा व्यवस्था…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara: जामताड़ा जिले में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद बनाने के लिए संयुक्त जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष का भव्य उद्घाटन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के अथक प्रयास से पुराने मैगजीन हाउस को आधुनिक नियंत्रण कक्ष के रूप में विकसित किया गया है।

    उद्घाटन समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, संथाल परगना प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा और उपायुक्त रवि आनंद ने संयुक्त रूप से फीता काटा। इस मौके पर पुलिस जवानों ने मंत्री और आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा के एसपी ऊर्जावान अधिकारी हैं और उन्होंने पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए कई मांगें रखी थीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराध नियंत्रण के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि अपराध रोकने में पुलिस तभी सफल होगी जब जनता भी सहयोग करे। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह हम दूसरे राज्यों और शहरों में जाकर वहां की व्यवस्था के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं, उसी तरह अपने शहर की सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हमें जिम्मेदारी निभानी होगी।

    आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि एसपी राजकुमार मेहता ने रांची जैसे बड़े शहर में अपराध नियंत्रण कर अपनी कार्यकुशलता साबित की है और जामताड़ा जिले को भी अपराध मुक्त बनाने में सक्षम हैं। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की। उपायुक्त रवि आनंद ने पुलिस के कामों की सराहना की और प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

    एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि जिले में 20 बाइक पेट्रोलिंग यूनिट्स शुरू की गई हैं, जो आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इसके अलावा 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। महिला सुरक्षा को लेकर ‘गुलाबी शक्ति’ नामक महिला बल की तैनाती की गई है। अब जिले में आपातकालीन नंबर 112 की सुविधा भी शुरू हो गई है, जिससे अपराधियों की धर-पकड़ और सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई आसान होगी। उन्होंने कहा कि नए संयुक्त नियंत्रण भवन से यातायात प्रबंधन, शहर की सुरक्षा और निगरानी की सभी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी।

    इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने दिया। समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी, मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार सिंह, सीडीपीओ नाला मनोज कुमार महतो, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश मंडल समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Jamtara Jamtara News jharkhand Jharkhand news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article7 सितंबर को खग्रास चंद्रग्रहण, सम्पूर्ण भारत में दिखेगा असर, क्या करें – क्या न करें… जानें
    Next Article SP की पहल पर जामताड़ा में खुला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र, मंत्री इरफान बोले- क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी होगी हर जरूरत

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    Latest Posts

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.