Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुर्गा पूजा और विजयादशमी को लेकर DC-SP ने की बैठक, दिए कई निर्देश
    झारखंड

    दुर्गा पूजा और विजयादशमी को लेकर DC-SP ने की बैठक, दिए कई निर्देश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2025Updated:September 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela: दुर्गा पूजा और विजयादशमी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था तथा तैयारियों की समीक्षा को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत, आरडीए निदेशक डॉ. अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार सहित विभिन्न विभागों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

    बैठक में उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा और विजयादशमी का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग समन्वित ढंग से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी पूजा पंडालों का सत्यापन, प्रतिमा विसर्जन की निर्धारित तिथि और जुलूस मार्ग का भौतिक निरीक्षण अनिवार्य करने का निर्देश दिया। नगर निकायों को साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, पंडालों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और सहायता केंद्र उपलब्ध कराने, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग प्रवेश-निकास मार्ग बनाने तथा अस्थायी शौचालय, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

    पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने बताया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल, दंगा-निरोधक वाहन, वाटर कैनन और अन्य सुरक्षा उपकरण तैनात किए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग और मॉक ड्रिल आयोजित होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे पर अश्लील या उत्तेजक गीतों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और केवल धार्मिक व भक्ति गीत ही बजाए जाएंगे। अवैध शराब व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

    उपायुक्त ने अंत में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विधि-व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से संबंधित सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और दुर्गा पूजा–विजयादशमी का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हो सके।

    Adityapur DC Nitish Kumar Singh District Administration durga puja idol immersion jamshedpur Jharkhand news law and order Puja Pandals Security Arrangements SP Mukesh Lunayat Vijayadashami
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में तीन बड़े फ्लाईओवर परियोजनाओं पर मंथन, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए जरूरी निर्देश
    Next Article धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकान को लेकर बवाल, महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.