Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मायानगरी से देवघर तक सीधी हवाई सेवा शुरू, पहुंची पहली फ्लाइट, यात्रियाें ने कहा-थैंक्यू मोदीजी
    जोहार ब्रेकिंग

    मायानगरी से देवघर तक सीधी हवाई सेवा शुरू, पहुंची पहली फ्लाइट, यात्रियाें ने कहा-थैंक्यू मोदीजी

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2024Updated:December 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : मायानगरी मुंबई से देवघर के बीच मंगलवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है. मंगलवार दोपहर एक बजे इंडिगो की पहली फ्लाइट मुंबई से देवघर पहुंची, जहां वाटर कैनन से हवाई जहाज को सलामी दी गई और स्वागत किया गया.

    करीब 180 यात्रियों को लेकर पहली फ्लाइट मुंबई से देवघर पहुंची. देवघर पहुंचने पर लोगों ने बाबा बैद्यनाथ की धरती को नमन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण यह संभव हो पाया है. यहां के सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे के प्रयास से देवघर में हवाई सेवा शुरू हुई.

    देवघर पहुंचकर यात्रियों ने जताई खुशी

    देवघर के बम्पास टाउन निवासी मिथिलेश शर्मा इस फ्लाइट के यात्री थे और मुंबई से देवघर तक का सफर तय किया. मिथिलेश ने बताया कि मुंबई की हवाई सेवा शुरू होने से देवघर समेत पूरे संथाल परगना, बिहार का भागलपुर बांका, जमुई समेत आसपास के कई जिलों के यात्रियों को सहूलियत होगी.

    बंगाल की शैफाली ने बताया कि उन्होंने अब तक बाबा बैजनाथ का दर्शन नहीं किया था. लेकिन मुंबई से सीधी हवाई सेवा शुरू होने के कारण वह पहली फ्लाइट लेकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को पहुंची है. वहीं, कंचन ने बताया कि देवघर से बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने के लिए मुंबई जाते हैं. साथ ही विदेश जाने के लिए भी लोगों को मुंबई से फ्लाइट लेनी पड़ती है. इन यात्रियों को अब काफी सहूलियत होगी, क्योंकि देवघर से मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो चुकी है.

    सप्ताह में तीन दिन मुंबई-देवघर के बीच फ्लाइट

    मंगलवार को मुंबई से इंडिगो की 180 सीटर विमान ( संख्या 65535) दोपहर एक बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड किया. मुंबई से आनेवाले विमान की सभी सीटें करीब करीब फुल थीं. मुंबई-देवघर हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार व शनिवार) रहेगी.  आगे इस सेवा का विस्तार भी किया जा सकता है.

    Also Read: विधायकजी के पीछे-पीछे दौड़ रही थीं डेढ़ दर्जन गाड़ियां, ड्राइवर ने मारी ब्रेक और कई वाहन टकराए; टल गया बड़ा हादसा

    # Prime Minister Narendra Modi air route expansion Air Service Baba Baidyanath Banka Bhagalpur Deoghar Deoghar air service Deoghar Airport direct air service first flight flight facility flight number 65535 Indigo Jamui Kanchan MP Nishikant Dubey mumbai passengers Santhal Pargana Shaifali three days a week travel treatment water cannon इंडिगो इलाज कंचन जमुई देवघर देवघर एयरपोर्ट देवघर हवाई सेवा पहली फ्लाइट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्लाइट सहूलियत बांका बाबा बैद्यनाथ भागलपुर मुंबई यात्रा यात्रियों वाटर कैनन विमान संख्या 65535 शैफाली संथाल परगना सप्ताह में तीन दिन सांसद निशिकांत दुबे सीधी हवाई सेवा हवाई मार्ग विस्तार हवाई सेवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायकजी के पीछे-पीछे दौड़ रही थीं डेढ़ दर्जन गाड़ियां, ड्राइवर ने मारी ब्रेक और कई वाहन टकराए; टल गया बड़ा हादसा
    Next Article अदाणी एंटरप्राइजेज को 3 प्रतिष्ठित भारतीय CSR पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.