Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रंका अनुमंडलीय पुलिस कार्यालय का डीआईजी ने किया निरीक्षण, दस्तावेजों की जांच में मिली खामियां
    झारखंड

    रंका अनुमंडलीय पुलिस कार्यालय का डीआईजी ने किया निरीक्षण, दस्तावेजों की जांच में मिली खामियां

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu: पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी नौशाद आलम ने गुरुवार को रंका स्थित अनुमंडलीय पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने कार्यालय से संबंधित केस डायरी, अभिलेख रजिस्टर और अन्य प्रशासनिक दस्तावेजों की विस्तार से जांच की। कई कागजात व्यवस्थित और अद्यतन मिले, लेकिन कुछ फाइलें लंबे समय से अपडेट नहीं थीं। इस पर नाराजगी जताते हुए डीआईजी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अगली बार तक यदि सभी रिकॉर्ड अद्यतन नहीं मिले, तो संबंधित कर्मियों के सर्विस रिकॉर्ड में प्रतिकूल टिप्पणी दर्ज की जाएगी।
    इसके पूर्व उन्होंने निरीक्षक कार्यालय मझिआंव का भी निरीक्षण किया, जहाँ निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने उन्हें दस्तावेजों की जानकारी दी। इस अवसर पर गढ़वा एसपी अमन कुमार भी मौजूद रहे। यहां डीआईजी ने निरीक्षण के बाद संतोष जताया कि अधिकतर फाइलें सुव्यव्यथित और अद्यतन हैं लेकिन सुधार की आवश्यकता अब भी है। मौके पर डीआईजी ने एसपी अमन कुमार को निर्देश दिया कि सर्वप्रथम वे थाना इंस्पेक्टर व एसडीपीओ कार्यालय स्तर पर निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लें। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे अनुशासित और जवाबदेह वातावरण बनाए रखें। उन्होंने जनता के साथ बेहतर संवाद और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की आवश्यकता भी जताई।
    सावन माह को लेकर उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे और हर स्थिति पर सजग नजर रखी जाए।
    डीआईजी ने अंत में कहा कि हर पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करनी होगी।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article9 करोड़ की हेराफेरी में CBI ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सब पोस्टमास्टर निकला मास्टरमाइंड
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 18 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    Latest Posts

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.