Palamu : पलामू रेंज के नए नेतृत्व के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किशोर कौशल ने मंगलवार को औपचारिक रूप से DIG का पदभार संभाला। उनका स्वागत पलामू के SP रीष्मा रमेशन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से पलामू रेंज में DIG का पद खाली था। पूर्व DIG नौशाद आलम के तबादले के बाद अब किशोर कौशल को इस जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया गया है।
नव नियुक्त DIG किशोर कौशल ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा शामिल है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को टीमवर्क और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश भी दिया। इस नियुक्ति से पलामू रेंज में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Also Read : रांची में सोने-चांदी के भाव में बढ़ोतरी
Also Read : झारखंड में मेट्रो रेल की तैयारी तेज, रांची के साथ धनबाद और जमशेदपुर में भी योजना


