Ranchi : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज यानी मंगलवार को 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,27,450 रुपये और 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,33,820 रुपये पर बिक रहा है। कल 22 कैरेट सोने का भाव 1,26,000 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,32,300 रुपये था। यानी आज दोनों में क्रमशः 1,450 रुपये और 1,520 रुपये की तेजी हुई है। चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रांची में आज चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलो है, जबकि सोमवार को यह 2,56,000 रुपये प्रति किलो था।
अन्य शहरों के भाव :
अन्य शहरों में भी भाव में अंतर देखने को मिल रहा है। बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,29,800 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,36,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है, जबकि चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,26,700 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,38,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है, वहीं चांदी का भाव 2,46,000 रुपये प्रति किलो है। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,26,848 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,38,380 रुपये प्रति 10 ग्राम में उपलब्ध है, जबकि चांदी 2,46,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
सोना खरीदते समय ध्यान दें :
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है। भारत में सोने के हॉलमार्क की जिम्मेदारी केवल BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) की होती है।
Also Read : जमशेदपुर में रोड का नाम बदलेगा, डीसी को भेजा गया प्रस्ताव

