Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में मेट्रो रेल की तैयारी तेज, रांची के साथ धनबाद और जमशेदपुर में भी योजना
    झारखंड

    झारखंड में मेट्रो रेल की तैयारी तेज, रांची के साथ धनबाद और जमशेदपुर में भी योजना

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मेट्रो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मेट्रो रेल का सपना अब हकीकत की ओर बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने राजधानी रांची के अलावा धनबाद और जमशेदपुर में भी मेट्रो रेल परियोजना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसका मकसद शहरों में यातायात को आसान, तेज और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

    केंद्र की सहमति के बाद काम में आई तेजी

    केंद्र सरकार की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद रांची के लिए नया कॉम्प्रिहेन्सिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) तैयार कर लिया गया है। इसके आधार पर अब अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन्हीं रिपोर्टों से तय होगा कि मेट्रो किन रूटों पर चलेगी और कहां एलिवेटेड या अंडरग्राउंड लाइन बनेगी।

    रांची में 51 किलोमीटर से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क का प्रस्ताव

    योजना के अनुसार, रांची में करीब 51.3 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क प्रस्तावित है।

    • कचहरी गोल चक्कर से नयासराय तक 16.1 किमी
    • पहाड़टोली से नामकुम तक 13.7 किमी
    • कांके से तुपुदाना तक 21.5 किमी

    इन रूटों से शहर के प्रमुख इलाकों को जोड़ा जाएगा। अनुमान है कि रांची मेट्रो से रोजाना 70 हजार से अधिक लोग यात्रा करेंगे।

    जुडको ने जारी किया टेंडर

    नए सीएमपी के आधार पर झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) ने एएआर और डीपीआर तैयार करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। रिपोर्ट आने के बाद परियोजना की लागत और तकनीकी पहलुओं पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

    धनबाद और जमशेदपुर में भी सर्वे शुरू

    धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो की संभावनाओं पर भी काम आगे बढ़ रहा है। दोनों शहरों के लिए एएआर और डीपीआर तैयार करने को लेकर एजेंसी को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस जारी किया गया है। औपचारिक समझौते की प्रक्रिया जारी है।

    चरणों में पूरी होगी परियोजना

    मेट्रो परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। पहले चरण में यातायात जरूरतों का आकलन किया जाएगा, दूसरे चरण में अलग-अलग परिवहन विकल्पों की तुलना होगी और तीसरे चरण में डीपीआर के जरिए पूरी परियोजना का खाका तैयार होगा।

    मेट्रो से होंगे ये फायदे

    मेट्रो शुरू होने से शहरों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा, प्रदूषण घटेगा और लोगों को तेज व सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

    सीएम की पहल से मिली रफ्तार

    प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बताया कि सीएम की पहल पर केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार रांची का संशोधित सीएमपी तैयार किया गया है। जल्द ही धनबाद और जमशेदपुर के लिए भी सीएमपी तैयार किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार आगे का निर्णय लेगी।

    Also Read : आ’ग में जले परिवार के तीन सदस्य, पुलिस कर रही जांच

    and Jamshedpur. Dhanbad Preparations for the metro rail project in Jharkhand are accelerating with plans for Ranchi झारखंड में मेट्रो रेल की तैयारी तेज रांची के साथ धनबाद और जमशेदपुर में भी योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDMRC क्वार्टर में लगी भीषण आ’ग, पति-पत्नी और बेटी की जलकर मौ’त
    Next Article जमशेदपुर में रोड का नाम बदलेगा, डीसी को भेजा गया प्रस्ताव : सरयू राय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Latest Posts

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.