Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»डायबिटीज के मरीज दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल
    स्वास्थ्य

    डायबिटीज के मरीज दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आज से 10-15 वर्ष पहले डायबिटीज एक अनुवांशिक रोग के तौर पर जाना जाता था, लेकिन अब यह एक लाइफस्टाइल डिजीज बनती जा रही है. आज बड़ों से लेकर बच्चे भी डायबिटीज से ग्रस्त हो रहे हैं. इसका कारण है खराब जीवनशैली, अनहेल्दी खानपान, एक्सरसाइज ना करना, मोटापा आदि. डायबिटीज होने पर इंसुलिन लेवल प्रभावित होती है. यदि आप अपने खानपान में लापरवाही बरतते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) हाई हो सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को कई अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं. डायबिटीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है, इसे आप अपने लाइफस्टाइल और खानपान (Diabetes Diet) में सुधार करके ही कंट्रोल में रख सकते हैं. यदि आप चाहते हैं कि आपका डायबिटीज आउट ऑफ कंट्रोल ना हो, तो आप कुछ घरेलू नुस्खों (Home Remedies to Control Diabetes) भी आजमा सकते हैं. दूध का सेवन तो आप करते ही होंग. बस, आप दूध में इन तीन चीजों को मिलाकर पीना शुरू कर दें, आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा.

    दालचीनी वाला दूध पीकर मैनेज करें डायबिटीज

    दालचीनी एक बेहद ही हेल्दी मसाला है, जो हर भारतीय रसोईघर में मिल जाएगा. इसका इस्तेमाल कई व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. इतना ही नहीं, दालचीनी में कई ऐसे तत्व जैसे पोटैशियम, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटीन, लाइकोपिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. यदि आप दूध में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है. यदि आपको डायबिटीज है, तो दालचीनी का इस्तेमाल कितनी मात्रा में करनी चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

    शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए पिएं हल्दी वाला दूध

    हल्दी वाला दूध सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार में पीने की सलाह दी जाती है. लेकिन, हल्दी वाला दूध आप डायबिटीज में भी पी सकते हैं. इसका सेहत पर कोई साइड एफेक्ट्स भी नहीं होगा. डायबिटीज को काबू में रखने के लिए हल्दी वाला दूध फायदेमंद होता है. हल्दी में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे करक्युमिन कम्पाउंड, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व. ये सभी शरीर को कई रोगों से बचाते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं, शुगर लेवल को मैनेंज करते हैं. प्रतिदिन आप रात में सोने से पहले हल्दी दूध पीकर सोएं.

    बादाम वाला दूध पिएं, शुगर लेवल होगा कंट्रोल

    प्रतिदिन पानी में भिगोए हुए बादाम खाने के सेहत पर गजब के फायदे होते हैं. बादाम में मौजूद होते हैं कई पोषक तत्व जैसे पोटैशियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन ई, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस आदि होते हैं. ये सभी पोषक तत्व शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने का काम करते हैं. साथ ही इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. यदि आप प्रीडायबिटीक के मरीज हैं, तो बादाम वाला दूध पिएं. डायबिटीज कंट्रोल में रहेगा. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने के साथ ही याद्दाश्त में भी सुधार होता है. आप एक गिलास दूध में भिगोए हुए बादाम के 6-7 दाने डालकर मिक्सी में ग्राइंड करके भी पी सकते हैं. दूध में बादाम पाउडर को मिलाकर इसे उबालें और इस हेल्दी दूध का सेवन करें. सेहत को कई अन्य लाभ होंगे.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: बेकाबू यात्री बस ने 2 बाइक सवार को रौंदा, फिर ट्रक में मारी टक्कर, कई घायल
    Next Article फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, बारिश-वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.