Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद : घूसखोर दारोगा ललन प्रसाद का वीडियो वायरल, सीएम ने लिया संज्ञान, दिया कार्रवाई का आदेश
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद : घूसखोर दारोगा ललन प्रसाद का वीडियो वायरल, सीएम ने लिया संज्ञान, दिया कार्रवाई का आदेश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/धनबाद : जिले के अलकडीहा ओपी प्रभारी ललन प्रसाद के घूस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जिले के डीसी को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उन्होंने धनबाद पुलिस और डीसी को ट्वीट करते हुए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए सूचित करने का आदेश दिया है। झारखंड पुलिस को ट्वीट करते हुए कहा है कि थानों को धन उगाही का अड्डा न बनने दें, यह वाकई में दुर्भाग्यपूर्ण है कि लगातार ऐसी शिकायतें मुझ तक पहुंच रही है इस मुद्दे को गंभीरता से लें।
    अलकडीहा ओपी प्रभारी ललन प्रसाद के वायरल वीडियो में 2 महिलाओं से कुछ रकम ले रहे हैं। दोनों महिलाएं रुपए उन्हें हाथ में देती है, लेकिन वह हाथ में न लेकर उन रुपयों को टेबल पर रख देने की बात कहता है। इस पर दोनों महिलाएं टेबल पर रुपए रख देती है। दोनों महिलाओं से थाना प्रभारी द्वारा कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर भी करवाए जाते हैं। जिसके बाद टेबल पर पड़े रुपए वहां मौजूद एक युवक थाना प्रभारी को देता है। इस पर थाना प्रभारी कहते हैं कि दो-दो हजार में हम काम नहीं करते हैं। वहीं युवक कहता है कि यह दो हजार नहीं बल्कि दोनों महिलाओं ने ढाई-ढाई हजार रुपए दिए हैं।


    आरसीएमएस के संयुक्त महामंत्री धर्मेंद्र सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि थाना प्रभारी लगातार इस तरह के काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अगर किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने पहुंचते हैं, तो थाना प्रभारी आरोपी के तरफ से भी काउंटर केस करवा कर सुलह कराते हैं। सुलह कराने के एवज में दोनों आरोपी और पीड़ित पक्ष से मोटी रकम की उगाही भी करते हैं। उन्होंने कहा कि यह वीडियो करीब 2 महीने की है।
    अलकडीहा ओपी क्षेत्र के बीआर कंपनी के रहने वाले एक महिला ने थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर थाना प्रभारी ने आरोपी को पकड़ कर थाने लाया और आरोपी की पत्नी से पीड़ित महिला के खिलाफ काउंटर केस करवा दिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों में परेशान रहने लगे थे। जिसके बाद दोनों के बीच सुलह नामा किया गया और यह उसी सुलहनामे नाम की वीडियो है। जिसमें थाना प्रभारी दोनों महिलाओं से पैसा ले रहे हैं।
    इस वीडियो पर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए जिले के उपायुक्त और पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि तुरंत इन भ्रष्टाचारियों खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए सूचित करें। वहीं झारखंड पुलिस को ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि थानों को उगाही का अड्डा न बनने दें यह वाकई में दुर्भाग्यपूर्ण है कि लगातार ऐसी शिकायतें उस तक पहुंच रही है इस मुद्दे को गंभीरता से लें।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड से दो तस्कर गिरफ्तार, 75 लाख रूपये का डोडा बरामद
    Next Article प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कहा- 3 वर्षों तक विपक्ष में रहते हुए खुद सत्र का बहिष्कार किया और आज दे रहे हैं नसीहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Latest Posts

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.