Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jun, 2026 ♦ 10:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    झारखंड

    धनबाद: ट्रक ने पुजारी को रौंदा, गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2022No Comments2 Mins Read

    धनबाद:  बोराई ट्रक ने नवरात्रि की सप्तमी की पूजा कर राजातालाब से लौट रहे मुख्य पुजारी को अपनी चपेट में ले लिया. पुजारी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल भेज दिया है. झरिया थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ में रविवार की सुबह नवरात्र के सप्तमी के दिन नव पत्रिका की पूजा कर लौट रहे पुजारी को बाटा मोड़ में ट्रक (JH 10 AZ 4797) ने अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में पुरोहित का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

    घटना के बाद पंडित को स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में लेकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घायल पुजारी का नाम प्रणय पांडेय बताया जा रहा है, जो लोदना के रहने वाले बताए जा रहे हैं. वो झरिया के रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा करा रहे हैं. वहीं घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी.

    लोग पुजारी के दुर्घटना में घायल होने के बाद से काफी आक्रोशित हो उठे. वहीं घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी ड्राइवर को छुड़ाने लगी, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. काफी विरोध के बाद पुलिस आरोपी ट्रक चालक को भीड़ से बचा पाई.

    यहां बता दें कि झरिया धनबाद मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह भी अपने दो पुत्रों को लेकर मोटरसाइकिल से कोचिंग जा रहे पिता को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया था. जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं रविवार सुबह भी झरिया थाना क्षेत्र के ही राजातालाब के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुजारी को अपनी चपेट में ले लिया.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Previous Articleहजारीबाग : भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल
    Next Article महात्मा गांधी जयंती : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.