Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दो माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन
    जोहार ब्रेकिंग

    दो माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीईओ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के शिक्षकों ने मार्च और अप्रैल माह का वेतन लंबित रहने के विरोध में शनिवार को डीईओ यानी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने डीईओ मनोज कुमार का घेराव भी किया। प्रदर्शन शिक्षक संघ के बैनर तले किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने कहा कि दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी परेशानी हो रही है।

    प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने बताया कि कई शिक्षकों ने बैंक से लोन लिया हुआ है, लेकिन वेतन नहीं मिलने के कारण समय पर ईएमआई जमा नहीं हो पा रही है। इससे उनके लोन बाउंस हो रहे हैं और बैंक की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। शिक्षकों ने यह भी कहा कि वे अपने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे परिवारों पर मानसिक तनाव बढ़ गया है।

    शिक्षकों का आरोप था कि डीईओ कार्यालय में विपत्र पर हस्ताक्षर नहीं होने के कारण वेतन भुगतान की प्रक्रिया अटकी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि नियमित सेवा देने के बावजूद उन्हें समय पर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाद में डीईओ कार्यालय की ओर से आश्वासन दिया गया कि मंगलवार तक दो महीने का वेतन एक साथ शिक्षकों के खातों में भेज दिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद शिक्षकों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

    Also Read : जामताड़ा में झामुमो छात्र मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन, नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ फूंका पुतला

    Teachers Protest at DEO Office Over Non-Receipt of Salaries for Two Months दो माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में झामुमो छात्र मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन, नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ फूंका पुतला
    Next Article रिम्स हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र की मौ’त, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.