धनबाद : जेंडर आधारित भेदभाव एवं हिंसा की रोकथाम के लिए कार्यक्रम

Joharlive Team

धनबाद। महुदा क्षेत्र में जेंडर आधारित भेदभाव एवं हिंसा की रोकथाम हेतु 16 दिवसीय अभियान के तहत फेम झारखंड के सहयोग से धारा संस्था द्वारा बाघमारा प्रखंड के कुमारडीह, मुरलीडीह एवं महुदा आदि गांव के युवाओं, महिलाओं एवं स्कूल के बच्चों के बीच कार्यक्रम किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया के साथ स्टेकहोल्डर मीटिंग, युवाओं, बुजुर्गों तथा महिलाओं के साथ हस्ताक्षर अभियान एवं मध्य विद्यालय महुदा बस्ती के बच्चों के बीच लेखन प्रतियोगिता करायी गयी। उक्त कार्यक्रमों में एक साथ राष्ट्रीय अभियान के उद्देश्य पर बात रखते हुए मेंटर नईमुद्दीन अंसारी ने जेंडर आधारित भेदभाव व हिंसा की रोकथाम एवं स्त्री-पुरुष बराबरी में पुरुषों की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा किया। सामाजिक कार्यकर्ता उमेश तुरी ने क्षेत्र में आए दिन हो रही महिला हिंसा व महिलाओं और बच्चों के साथ भेदभाव पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में छत्रुटांड़ की उप मुखिया नेमू खातून, रमेश महतो, जमील अख्तर, रियाज अंसारी, सोनू अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, राधु राय वसीम खान, सुखदेव पासवान, हलीमा एजाज रंभा देवी, वार्ड सदस्य शोभालाल महतो के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया आदि शामिल थे।