Dhanbad : प्रिंस खान गैंग के खिलाफ धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के शूटर दीपक वर्मा और बमकर चौधरी को गिरफ्तार किया है। बमकर चौधरी सरायकेला जिले से पकड़ा गया। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस आज (शनिवार) को सार्वजनिक कर सकती है।
पुलिस के मुताबिक, साल 2024 में प्रिंस खान गैंग ने शाहबुद्दीन की हत्या की थी। यह हत्या बमकर चौधरी ने की थी और उसकी तलाश पुलिस कई सालों से कर रही थी। शुक्रवार को एसएसपी प्रभात कुमार को सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई।
धनबाद पुलिस पिछले दो दिनों से गिरोह के खिलाफ अभियान चला रही थी। सूचना मिलते ही शुक्रवार रात को दोनों शूटरों को दबोच लिया गया।
Also Read : फीफा 2026: ग्रुप ड्रॉ हुआ घोषित, मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका से होगा उद्घाटन मैच


