Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद पुलिस का एक्शन प्लान, 4000 जमानती संदिग्धों पर 24 घंटे सर्विलांस
    झारखंड

    धनबाद पुलिस का एक्शन प्लान, 4000 जमानती संदिग्धों पर 24 घंटे सर्विलांस

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2026Updated:February 10, 2026No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अपराध
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद पुलिस ने अपराध पर लगाम कसने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जनवरी 2026 की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में तय किया गया कि जिले के 950 सक्रिय अपराधियों को अब सख्त सर्विलांस में रखा जाएगा। इन सभी अपराधियों के मोबाइल कॉल और गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके साथ ही पिछले पांच सालों में जमानत पर बाहर आए करीब 4000 संदिग्धों की भी 24 घंटे तकनीकी निगरानी की जाएगी।

    Image

    क्राइम मीटिंग में एसएसपी का साफ संदेश

    पुलिस मुख्यालय सभागार में हुई क्राइम मीटिंग में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने दो टूक कहा कि निगरानी सूची में शामिल कोई भी व्यक्ति अगर दोबारा अपराध में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत और कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। एसएसपी ने साफ किया कि अब किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

    जनवरी में दर्ज से ज्यादा मामलों का निपटारा

    बैठक में जिले के अपराध के आंकड़ों की विस्तार से समीक्षा की गई। बताया गया कि जनवरी महीने में पूरे जिले में 522 कांड दर्ज हुए, जबकि पुलिस ने 625 मामलों का निष्पादन कर दिया। यानी जितने केस दर्ज हुए, उससे ज्यादा मामलों का निपटारा किया गया। इसका असर यह हुआ कि लंबित मामलों की संख्या घटकर करीब 2000 रह गई है। एसएसपी ने इसे बेहतर जांच और सक्रिय पुलिसिंग का नतीजा बताया और सभी थाना प्रभारियों को इसी रफ्तार से काम करने का निर्देश दिया।

    वारंट और कुर्की मामलों पर एक हफ्ते की डेडलाइन

    क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने जिले में लंबित वारंट और कुर्की के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे सभी मामलों का निपटारा हर हाल में एक सप्ताह के भीतर किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट

    आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को रोजाना एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया है। सार्वजनिक जगहों पर अड्डेबाजी, हुड़दंग, खुलेआम शराब पीने और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

    सड़क हादसों पर भी पुलिस का एक्शन प्लान

    बैठक में बढ़ते सड़क हादसों पर भी चिंता जताई गई। इसके बाद जीटी रोड पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था का ब्लू प्रिंट लागू करने का फैसला लिया गया। इसके तहत ओवरस्पीडिंग, खतरनाक ड्राइविंग, नशे में वाहन चलाने और यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ब्लैक स्पॉट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और नियमित वाहन जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

    कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

    इस क्राइम मीटिंग में एसएसपी प्रभात कुमार के साथ ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा समेत सभी डीएसपी, एसडीपीओ और जिले के सभी थाना व ओपी प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि अब जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी।

    Also Read : बिहार में बुलेट ट्रेन का सपना होगा सच, 300 किमी प्रति घंटे होगी रफ्तार

    Dhanbad News hindi news jharkhand Jharkhand police Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिकायतों का होगा तुरंत निपटारा, सरकार ला रही नया तंत्र
    Next Article “जितना जीना है, जी लो, 4 तारीख को मा’र दूंगा”… धनबाद के डॉक्टर को जान से मा’रने की धमकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.