Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद मेयर चुनाव : नाम वापसी के बाद 29 प्रत्याशी मैदान में, चुनाव चिन्ह आवंटन आज
    झारखंड

    धनबाद मेयर चुनाव : नाम वापसी के बाद 29 प्रत्याशी मैदान में, चुनाव चिन्ह आवंटन आज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : नगर निकाय चुनाव की तैयारी के बीच धनबाद और चिरकुंडा में हलचल बढ़ गई। धनबाद नगर निगम के मेयर पद से झामुमो की डॉ. नीलम मिश्रा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं, चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद से विभा सिंह चुनाव से हट गईं। डॉ. मिश्रा ने अपना नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो और विशाल कुमार पांडेय के सामने वापस लिया। विभा सिंह ने नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी के समक्ष पूरी की।

    मेयर पद पर अब 29 प्रत्याशी मैदान में

    डॉ. नीलम मिश्रा के नामांकन वापस लेने के बाद मेयर पद पर कुल 29 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। इन सभी को आज यानी शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। धनबाद मेयर पद के प्रत्याशियों में शामिल हैं- चंद्रशेखर अग्रवाल, इंदु सिंह, संजीव सिंह, शांतनु कुमार चंद्रा, अमित कुमार अग्रवाल, आकाश दुसाध, उमेश पासवान, कुसुम देवी, जावेद इकबाल, दिलीप कुमार, दीनानाथ ठाकुर, नवल किशोर पासवान, परवेज खान, प्रकाश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, भृगुनाथ भगत, मुकेश कुमार पांडेय, योगेंद्र प्रधान, रवि चौधरी, रवि बुंदेला, राजकुमार कनौजिया, राम विनय सिंह, राहुल कुमार चौहान, रुस्तम अंसारी, लक्ष्मी देवी, शमशेर आलम अंसारी, शिल्पी शर्मा, संजीव कुमार और केसी सिंहराज।

    चुनाव प्रचार और मतदान की तिथियां

    नगर निकाय चुनाव में चुनाव प्रचार 8 फरवरी से 21 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के क्षेत्र में प्रत्याशियों के भारी चुनाव प्रचार की उम्मीद है। मतदान 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना का काम 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा।

    Also Read : T20 WORLD CUP 2026 : वानखेड़े में आज भारत vs अमेरिका का धमाकेदार मुकाबला… जानें पिच रिपोर्ट

    Candidate List candidates' contest Chirkunda Municipal Council Dhanbad Mayor election Dhanbad Municipal Corporation Dhanbad News Dr. Neelam Mishra Election Campaign Election Preparations election symbol Election Updates Jharkhand Elections local elections Mayor candidate Mayor election 2026 Municipal elections 2026 Polling Date Vibha Singh vote counting withdrawal of nomination चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव अपडेट चुनाव चिन्ह चुनाव प्रचार चुनावी तैयारी झारखंड चुनाव डॉ. नीलम मिश्रा धनबाद नगर निगम धनबाद न्यूज धनबाद मेयर चुनाव नगर निकाय चुनाव 2026 नामांकन वापसी प्रत्याशियों का मुकाबला प्रत्याशी सूची मतगणना मतदान तिथि मेयर चुनाव 2026 मेयर पद प्रत्याशी विभा सिंह स्थानीय चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleT20 WORLD CUP 2026 : वानखेड़े में आज भारत vs अमेरिका का धमाकेदार मुकाबला… जानें पिच रिपोर्ट
    Next Article पहले बाइक सवार को रौंदा, फिर डिवाइडर से जा टकराई मिनी बस… जानें

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.