Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अपराध कर सीना तान कर चलने की प्रवृत्ति को हर हाल में मिटाया जाएगा : डीजीपी
    झारखंड

    अपराध कर सीना तान कर चलने की प्रवृत्ति को हर हाल में मिटाया जाएगा : डीजीपी

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • संगठित अपराध पर कठोर कार्रवाई करने का लिया निर्णय
    • वैद्य स्रोत की बिना अचानक रातों रात धनवान बने लोगों की कुंडली खंगालने का निर्देश
    • वांछित अपराधियों को शीघ्र भेजा जाएगा जेल

    रांची। अपराध कर सीना तान कर चलने की प्रवृत्ति रखने वाले को हर हाल में मिटाया जाएगा। किसी को भी छूट नहीं मिलेगी। सबके साथ एक जैसा व्यवहार किया जाएगा। कोई भी गड़बड़ी करेगा तो उनके साथ कठोरता से पेश आया जाएगा। यह बातें झारखंड के पुलिस महानिदेशक श्री एमवी राव ने आज जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय में हुई बैठक के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध पर बहुत ही कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। वैसे लोगों की लिस्ट भी बनाई जा रही है जो विभिन्न तरह के संगठित अपराध में शामिल रहे हैं। वांछित अपराधियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।

    डीजीपी ने कहा कि वैद्य स्रोत की बिना अचानक रातों रात धनवान बने लोगों की कुंडली खंगालने का निर्देश दिया है।

    झारखंड के पुलिस महानिदेशक सोमवार दोपहर धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा हवाईपट्टी पर हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद धनबाद पुलिस की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री असीम विक्रांत मिंज समेत पुलिस-पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे।

    सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस निष्पक्ष तरीके से और कानून के दायरे में रहकर काम करती है। कोई भी अपराधी भ्रम में नहीं रहे।

    उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था सामान्य है। झारखंड पुलिस निष्पक्ष ढंग से और योजनाबद्ध तरीके से मेहनत कर रही है। पुलिस ने तत्परता दिखा कर कई कांडों का त्वरित उद्भेदन भी किया है। उन्होंने कहा कि यही पुलिस कल थी, आज है और कल भी रहेगी। इसी प्रकार काम करेगी। परिस्थितियां बदली है लेकिन पुलिस मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगी।

    एसएसपी कार्यालय में आयोजित बैठक में झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव, कोयला क्षेत्र बोकारो के डीआईजी प्रभात कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज, सिटी एसपी आर रामकुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

    DGP MV Rao Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेहतर इलाज के लिए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो एयर एम्बुलेंस से भेजे गए चेन्नई, मेडिका से एयरपोर्ट तक बना ग्रीन कॉरिडोर
    Next Article मंगेतर से वीडियो कॉलिंग के दौरान युवती ने की खुदकुशी, दिसंबर में होनी थी शादी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.