Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा, आपराधिक घटनाओं के साथ-साथ साइबर क्राइम को रोकना बेहद जरूरी
    झारखंड

    डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा, आपराधिक घटनाओं के साथ-साथ साइबर क्राइम को रोकना बेहद जरूरी

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि आपराधिक घटनाओं के साथ-साथ साइबर क्राइम को रोकना बेहद जरूरी है। अब साइबर क्राइम के जरिए वाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगी जा रही है। ऐसे मामलों के अनुसंधान के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

    डीजीपी सोमवार को होटवार स्थित पुलिस अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में छह साइबर थाने के सहयोग से साइबर अपराधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार से छह साइबर थाने और खोलने का अनुरोध किया गया है। जिससे पूरी तरह से साइबर अपराध पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से पुलिस पदाधिकारियों को बहुत सी जानकारियां दी जा रही हैं। इससे उन्हें साइबर मामले से जुड़े केस में काफी मदद मिलेगी। साथ ही साइबर से जुड़े केस का त्वरित गति से समाधान हो सकेगा।

    मौके पर डीजी सीआईडी ने बताया कि झारखंड में साइबर अपराध की रोकथाम और केस के बेहतर अनुसंधान के लिए पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसे लेकर झारखंड सीआईडी की ओर से भारतीय साइबर समन्वय केंद्र और उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम तीन भागों में आयोजित किया गया है। ट्रेनिंग प्रोग्राम में सीआईडी ने टूल्स एंड टेक्नोलॉजी पर इंट्रोडक्टरी सेशन दिया।

    इसमें विभिन्न तकनीकों जैसे ईमेल हैडर, मोबाइल फोन प्रौद्योगिकियों, सीडीआर आईपीडीआर विश्लेषण और वायरशार्क जैसे एडवांस टूल्स के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे भाग में जितेंदर सिंह और रूसी मेहता ने 14 सी के बारे में जानकारी दी। दोनों ने एडवांस ट्रेनिंग, नवीनतम साइबर अपराध की प्रवृत्ति, क्रिप्टोकरेंसी और चीनी ऋण देने वाले एप्स के बारे में बताया। कार्यक्रम के तीसरे भाग में उत्तराखंड साइबर डीएसपी अंकुश मिश्रा ने ट्रेनिंग दी। जहां वो डिजिटल साइबर जांच से संबंधित कई प्रकार की जानकारी पुलिस अफसरों को दिये।

    सीआईडी एसपी एस कार्तिक ने बताया कि साइबर अपराधी नये-नये तरीके से साइबर अपराध कर रहे है। इसे देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों को तकनीक की पूरी जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण से साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान में लाभ होगा। प्रशिक्षण में 46 पुलिसकर्मी को ट्रेनिंग दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि 12 मई से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण 16 मई तक चलेगा।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्राउन शुगर सप्लायर दंपती गिरफ्तार, डीएसपी यशोधरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की छापेमारी
    Next Article सरायकेला : जिलिंगगोड़ा डैम में सेल्फी लेने के दौरान डूबने से दो छात्रों की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.