Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, की पूजा-अर्चना
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, की पूजा-अर्चना

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे के लिए देवघर पहुंचे। गृहमंत्री करीब 11:45 बजे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सीधे वैद्यनाथ धाम पहुंचे और उन्होंने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।

    देवघर एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं, सूबे के मंत्री और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। कुछ देर में वे एयरपोर्ट से बाबा मंदिर के लिए निकल गए। यहां से वे कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से सीधे वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने 12.20 मिनट पर बाबा मंदिर में वीआइपी गेट से प्रवेश किया। यहां पहुंचने पर उन्हें बाबा भोले के दर्शन के लिए गर्भगृह में ले जाया गया। उन्होंने करीब 25 मिनट का समय बाबा मंदिर में गुजरा। इस दौरान उन्होंने बाबा भोले की विधिवत पूजा-अर्चना की। बाबा भोले की पूजा करने के बाद 12:45 बजे अमित शाह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

    जानकारी हो कि एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संताल परगना के डीआइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसपी सुभाष चंद्र जाट आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट, रूट और बाबा मंदिर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। पूरे रास्ते में कदम-कदम पर सुरक्षा कर्मी तैनात थे।

    शाह के आने से पूर्व सड़क पर वाहनों के प्रवेश को रोक दिया गया था। इसके लिए कई जगहों पर ड्रॉप गेट और बैरियर लगाया गया था। वहीं, उनके स्वागत के लिए भाजपा की विभिन्न इकाईयों, स्वयंसेवी और सामाजिक संगठनों ने एयरपोर्ट से बाबा मंदिर के बीच जगह-जगह पर मंच बनाया था। वहां से लोगों ने गृहमंत्री का बाबा की नगरी में अभिनंदन किया।

    इसके साथ ही सड़क किनारे भी लोग खड़े होकर अमित शाह की एक झलक पाने को आतुर नजर आए। इस दौरान सड़क किनारे खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लाेगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा आईईडी ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ जवान दिल्ली एयरलिफ्ट
    Next Article गृह मंत्री अमित शाह ने नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया

    Related Posts

    क्राइम

    मैगी में सीसा ढूँढते-ढूँढते बीत गए 11 साल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया खारिज, बोला – अब बंद करो ये खींचतान

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    Latest Posts

    मैगी में सीसा ढूँढते-ढूँढते बीत गए 11 साल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया खारिज, बोला – अब बंद करो ये खींचतान

    August 8, 2026

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.