Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»शराब बंदी के बावजूद माफिया का आतंक, सूचना देने वाले युवक को मा’री गो’ली
    क्राइम

    शराब बंदी के बावजूद माफिया का आतंक, सूचना देने वाले युवक को मा’री गो’ली

    Team JoharBy Team JoharFebruary 13, 2025Updated:February 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में बुधवार देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक को जख्मी कर दिया. बदमाशों ने कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा हाई स्कूल के पास इस वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि युवक के पैर में गोली लगी है. जख्मी युवक की पहचान करजा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के निवासी दिलीप ठाकुर के बेटे आशुतोष कुमार (21 वर्षिय) उर्फ रवि के रूप में हुई है. इस घटने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है.

    जख्मी युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. परिजनों ने बताया कि बीते दिनों जिले के पानापुर करियात थाना इलाके में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के खेप जब्त किये थे. शराब माफियाओं को शक हुआ कि रवि ने ही पुलिस को शराब की सूचना दी थी, इसलिए शराब कारोबारियों घर पहुंचकर धमकी दी और अपशब्द भी कहे थे. बोला था कि “तुमने पकड़वाया है न अब अंजाम भुगतोगे.”

    घेरकर मारी गोली : जख्मी रवि

    जख्मी रवि ने बताया कि बुधवार रात शहर में अपनी दोस्त की पत्नी और नवजात बच्चे को देखने अस्पताल जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने पीछा कर मुझे घेर लिया और कई राउंड फायरिंग की. बचने की काफी कोशिश की, लेकिन एक गोली मेरे दाहिने पैर में लग गई. बाकी कई गोलियां बाइक की टंकी और साइलेंसर पर जा लगीं.

    रवि ने आरोपियों की पहचान में कहा कि सभी आरोपी मेरे गांव और आसपास के हैं. इन सभी ने बीते तीन दिन पहले मेरे घर पर चढ़कर धमकी भी दी थी और मारने की बात कहकर चले गए थे. बदमाशों में एक रोहित और प्रिंस ठाकुर नाम का शख्स है, जो शराब के धंधे में शामिल है.

    DSP ने बताया कि…

    DSP (पश्चिम) अभिषेक आनंद ने कहा कि एक युवक को गोली मारी गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. इस पूरे मामले में आपसी रंजिश की बात सामने आई है. वहीं गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश अब भी जारी है. मौके से दो खोखा बरामद किये गये है. पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

    Also Read : शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया में बदलाव, अब नाम के बजाय कोड से होगी पहचान

    Arrest Ashutosh Kumar crime criminal behavior DSP Abhishek Anand firing injured youth investigation Kanty police station Liquor Mafia muzaffarpur police Rehpura High School rivalry shell casings Shooting Threats transport treatment अपराध आपराधिक प्रवृत्ति आशुतोष कुमार इलाज कांटी थाना खोखा गिरफ्तारी गोलीबारी घायल युवक जांच ट्रांसपोर्ट डीएसपी अभिषेक आनंद धमकी पुलिस फायरिंग मुजफ्फरपुर रंजिश रेपुरा हाई स्कूल शराब माफिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबदल जाएगा Tax भरने का तरीका! जानें कैसे पड़ेगा इसका असर
    Next Article BREAKING : देवघर में प्रिंसिपल को बम से उड़ाया

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.