Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»उपायुक्त छवि रंजन ने की जिला कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक, दिये कई दिशा-निर्देश
    झारखंड

    उपायुक्त छवि रंजन ने की जिला कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक, दिये कई दिशा-निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को उपायुक्त छवि रंजन ने कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला स्तर पर बनाए गए सभी कोषांगों के साथ बैठक की। इसमें सभी सेल के वरीय पदाधिकारियों के साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट के साथ वैक्सीनेशन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

    बढेगा कोविड-19 जांच का दायरा

    बैठक में सबसे पहले उपायुक्त छवि रंजन ने कोविड-19 जांच के बारे में जानकारी ली। संक्रमण के बढ़ने की आशंका को देखते हुए उपायुक्त ने जिला में जांच का दायरा बढाने का निदेश दिया। सिविल सर्जन रांची से जांच टीम के बारे में जानकारी हासिल करते हुए उन्होंने टेस्टिंग सेल के पदाधिकारी को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

    बेड एवं ऑक्सीजन आपूर्ति की ली जानकारी

    उपायुक्त छवि रंजन ने बैठक के दौरान जिला कोविड अस्पताल में बेड एवं ऑक्सीजन आपूर्ति के बारे में भी सिविल सर्जन से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बेड वाइज ऑक्सीजन आपूर्ति की समीक्षा करें। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को विभिन्न सामुदायिक केन्द्रों में कितने जगह ऑक्सीजन कंस्ंट्रंेटर हैं, कितने जगह पाइपलाइन और सिलेंडर से ऑक्सीजन आपूर्ति हो रही है, इसकी रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी विभिन्न सीएचसी में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेंगे।

    होम आइसोलेशन सेल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्रतिदिन कितने कोविड-19 मरीजों को कॉल किया जा रहा है इसकी जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि जिले में कितने सिंप्टोमेटिक और एसिंप्टोमेटिक मरीज हैं, डॉक्टर्स नियमित रूप से परामर्श दे रहे हैं या नहीं, मरीजों को मेडिसिन किट मिला या नहीं और कंटेनमेंट जोन बने या नहीं इसके डेली रिपोर्ट दें।

    बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन द्वारा जिला में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य के भी समीक्षा की गई। 12-14 एवं 15-18 वर्ष आयु वर्ग के वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में माइक्रो प्लान बनाकर वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाए। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और एमओआईसी द्वारा सभी स्कूलों के लिए माइक्रो प्लान बना कर 2 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निदेश दिया।अन्य कोषांगों की समीक्षा करते हुए भी उपायुक्त द्वारा संबंधित वरीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

    कोविड से एक व्यक्ति की मौत, सतर्क रहें

    लंबे समय बाद कोविड-19 संक्रमण से रांची में एक व्यक्ति की मौत के बाद उपायुक्त रांची ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि सामान्य स्थिति में संक्रमण से मौत गंभीर है। रांची वासियों से उपायुक्त ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें, मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें। साथ ही उपायुक्त ने कोविड-19 का टीका लेने की अपील भी लोगों से की है ताकि कोरोनावायरस के खतरे को कम किया जा सके।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाकपा माओवादी के तीन नक्सली गिरफ्तार, नक्सली पोस्टर और साहित्य बरामद
    Next Article परी दुष्कर्म और हत्या मामले में फैसला 12 जुलाई को, पोस्को की विशेष अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.