Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 3:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»राबड़ी आवास खाली करने के मुद्दे पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का कड़ा रुख, कहा- सरकारी आवास किसी की निजी…
    बिहार

    राबड़ी आवास खाली करने के मुद्दे पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का कड़ा रुख, कहा- सरकारी आवास किसी की निजी…

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2025Updated:November 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डिप्टी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने RJD द्वारा राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली नहीं करने की चेतावनी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “सरकारी आवास जनता की संपत्ति है, किसी एक परिवार की निजी बपौती नहीं।” सम्राट चौधरी ने कहा कि उनका लालू प्रसाद यादव के परिवार से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है, लेकिन कानून और कोर्ट का आदेश सबसे ऊपर हैं। उन्होंने याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला नहीं दिया जा सकता। राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष (विधान परिषद) की हैसियत से जो आवास तय है, वह दे दिया गया है।

    “28 साल में 6 बार बदला आवास, बदलने में क्या समस्या?” – सम्राट चौधरी

    डिप्टी सीएम ने कहा कि आवास बदलना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले 28 सालों में उन्हें खुद छह बार सरकारी आवास बदलना पड़ा है। RJD अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल द्वारा दिए गए बयान – “जो करना है करें, डेरा खाली नहीं करेंगे” – पर जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि यह अराजकता की भाषा है। उन्होंने आरोप लगाया कि RJD नेताओं में गुंडागर्दी की मानसिकता है और वे सरकारी नियमों को चुनौती नहीं दे सकते।

    विपक्ष के नेता को बड़ा आवास पहले ही दिया गया – सरकार

    सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार कानून व्यवस्था से चलने वाला राज्य है। उन्होंने बताया कि विपक्ष के नेता को पहले से ही बड़ा और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया गया है।

    20 साल बाद खाली करना पड़ेगा 10 सर्कुलर रोड का बंगला

    भवन निर्माण विभाग ने हाल ही में 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए निर्धारित किया है। इसके बाद लालू-राबड़ी परिवार को 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी आवास खाली करने का निर्देश मिला है, जहां वे लगभग 20 वर्षों से रह रहे हैं।

    RJD का आरोप : सरकार BJP के दबाव में काम कर रही

    RJD ने आरोप लगाया है कि नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार BJP के दबाव में यह कार्रवाई कर रहे हैं। RJD अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने संकेत दिया है कि वे कोर्ट का रुख करेंगे और साफ कहा, “सरकार जो करना चाहती है करे, हम डेरा खाली नहीं करेंगे।”

    Also Read : पटना में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान धारा 163 लागू, प्रदर्शन और जुलूस पर रोक

    "Government residences are not anyone's personal inheritance." Deputy CM Samrat Chaudhary takes a firm stand on the issue of vacating Rabri Devi's residence. Deputy CM Samrat Chaudhary said डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी राबड़ी आवास खाली करने के मुद्दे पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का कड़ा रुख
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान धारा 163 लागू, प्रदर्शन और जुलूस पर रोक
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन हजारों युवाओं को दे गये नियुक्ति पत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार… देखें लिस्ट

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार कैबिनेट विस्तार : पीएम मोदी की मौजूदगी में मंत्री ले रहे शपथ… देखें LIVE

    May 7, 2026
    Latest Posts

    RTO लिंक और फर्जी ट्रेडिंग का जाल, रांची में साइबर अपराधियों ने दो लोगों को बनाया शिकार

    May 8, 2026

    बिजली-पानी संकट पर भाजपा का आक्रोश मार्च, रामगढ़ में घड़ा फोड़कर जताया विरोध

    May 8, 2026

    JTET नियमों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू, उच्च स्तरीय समिति करेगी भाषा प्रावधानों की समीक्षा

    May 8, 2026

    सुखदेवनगर अतिक्रमण मामला : याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस

    May 8, 2026

    टेंडर घोटाला केस : ईडी कोर्ट में ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर ने किया सरेंडर, मिली जमानत

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.