Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर : जागरूकता के लिए महिलाएं बना रहीं मतदाता संदेश लिखी हुई लाह की चूड़ी और लहटी, जानें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर : जागरूकता के लिए महिलाएं बना रहीं मतदाता संदेश लिखी हुई लाह की चूड़ी और लहटी, जानें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची/देवघर। देवघर की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नैन्सी सहाय के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव, 2019 में महिला मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वृहत स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जिसके तहत महिलाओं की अभिरुचि वाले विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्हें मतदाता जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं अपने मताधिकार के महत्व को समझें और महिला मतदाताओं के मतदान प्रतिशत में वृद्धि लायी जा सके।
    इसी कड़ी में महिला मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत देवघर जिला के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लाह की चूड़ी-लहटी में आकर्षक ढंग से विभिन्न मतदाता जागरूकता सन्देश लिख कर लोगो से वोट करने की अपील की गयी है। सिर्फ इतना हीं नहीं इन महिलाओं द्वारा स्व-हस्तनिर्मित लाह की चूड़ियों को स्वयं तो पहन कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित तो किया हीं जा रहा है, साथ हीं उसका विक्रय कर अच्छी-खासी आमदनी भी की जा रही है। इससे एक तरफ जहां इनके आय की स्रोत में वृद्धि हुई है, वहीं इसके माध्यम से महिला मतदाताओं के बीच जागरूकता सन्देश भी प्रेषित हो रही हैं।
    इस संबंध में डीसी नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि जल्द हीं इन लाह की लहटी व चूड़ियों को विक्रय के लिए बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि इसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ जेएसलपीएस की महिलाओं के आय के स्रोत में वृद्धि लायी जा सके। साथ ही उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की है कि आगामी 16 दिसंबर को मधुपुर और देवघर विधानसभा क्षेत्र तथा 20 दिसंबर को सारठ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के दौरान वे केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें। मतदान करना सिर्फ हमारा अधिकार हीं नहीं बल्कि दायित्व भी है और हम सभी को चाहिए कि हम एक जागरूक मतदाता बनकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इसमें हम सभी का सहयोग आपेक्षित है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव : दल-बदल की चल रही ऐसी आंधी कि बड़े-बड़े मुद्दे हुए ‘हवा’, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article पलामू : स्नान के दौरान डूबने से दो बहनों की मौत

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.