Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 5:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : मधुपुर में कोरोना संक्रमण से रोकथाम व जरूरतमंद लोगों को दी जाने वाली सुविधा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
    झारखंड

    देवघर : मधुपुर में कोरोना संक्रमण से रोकथाम व जरूरतमंद लोगों को दी जाने वाली सुविधा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने रेडक्राॅस सोसाईटी मधुपुर, चैम्बर्स ऑफ काॅमर्स, मधुपुर व अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर के कार्यशैली को सराहा
    • उपायुक्त ने दीदी किचन व दाल-भात केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

    देवघर : गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नैन्सी सहाय ने वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण के बचाव, रोकथाम व असहाय एवं अतिगृह तबके के परिवारों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत स्थित फुटबाॅल ग्राउंड में बनाये गए अस्थायी वेंडिंग जोन का निरीक्षण कर लोगों से इसी प्रकार संयम व धैर्य बनाये रखने की अपील करते हुए परिसर में लाॅक डाउन के दरम्यान की गयी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

    इसके अलावा वेंडिंग जोन में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर रेडक्राॅस सोसाईटी द्वारा वेंडिंग जोन के प्रवेश द्वार पर लोगों हेतु सेनेटाईजर की व्यवस्था के साथ सब्जी विक्रेताओं को मास्क उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावे रेडक्राॅस सोसाईटी के स्वयं सेवकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने के प्रयास की सराहना करते हुए उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने रेडक्राॅस सोसाईटी, मधुपुर के सदस्यों व स्वयं सेवकों के भरपूर सहयोग हेतु उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। वेंडिंग जोन के निरीक्षण के क्रम में लाॅक डाउन के नियमों के पालन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को देखते हुए उपायुक्त ने अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए मधुपुरवासियों का आभार व्यक्त किया।

    इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बात-चीत करते हुए उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि मधुपुर अनुमंडल के लोग समझदारी का परिचय देते हुए जिस प्रकार लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं, वह इनकी कर्तव्य के प्रति सजगता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि किसी को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। लॉकडाउन में मधुपुरवासियों के लिए सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी जरूरी कदम लगातार उठाए गए हैं।

    • फूड ग्रेन बैंक को मजबूत बनाने हेतु आप सभी का सहृदय आभार

    इसके अलावा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय द्वारा अग्रसेन भवन, मधुपुर में बने फूड ग्रेन बैंक का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ हीं चैम्बर्स ऑफ काॅमर्स, मधुपुर, विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंद व निःसहायों के मदद हेतु फूड ग्रेन बैंक को मजबूत करने व जरूरतमंदों को ससमय सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर सभी का आभार प्रकट किया।

    इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि लॉक डाउन से प्रभावित गरीब, बेघर एवं निःसहाय लोगों की मदद हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहें है। इसी कड़ी में गरीब, मजदूर तबके एवं लॉक डाउन से प्रभावित दूरदराज क्षेत्र के व्यक्तियों को आवश्यक सुविधा पहुँचाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा देवघर जिला अंतर्गत इन्डोर बैडमिंटन स्टेडियम, देवघर और अग्रसेन भवन मधुपुर में कुल दो फूड ग्रेन बैंक का निर्माण किया गया था, ताकि लोगों द्वारा दान स्वरुप दिए गए खाद्य सामग्रियों को वहाँ संग्रहित कर उससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।

    • भोजन की गुणवत्ता से समझौता नहीं

    लाॅक डाउन के दरम्यान असहाय, दिव्यांग, बुजुर्ग लोगों को दीदी किचन व दाल-भात केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क भोजन कराये जाने की व्यवस्था का औचक निरीक्षण उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न दीदी किचन व दाल-भात केन्द्रों में समाज के बेसहारा, जरूरतमंद एवं अति गरीब लोगों को करायें जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी भोजन कर रहे लोगों से ली गयी। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था, साबुन की उपलब्धता व लाभुक पंजी, स्टाॅक पंजी से जुड़े आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

    इसकेे अलावे उपायुक्त द्वारा इन केन्द्रों में कार्य कर रहे कर्मियों व सखी मंडल के दीदियों को निदेशित किया कि लोगों को भोजन कराते समय स्वच्छता व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। साथ हीं भोजन के पहले व बाद में साबुन से हाथ अवश्य धुलवायें जाय व स्वच्छता के प्रति प्रेरित भी किया जाय।

    इसके अलावे उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा संबंधित अधिकारियों व जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निदेशित किया कि दीदी किचन में भोजन की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। किसी प्रकार की शिकायत या कौताही मिलने पर सीधे कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि इन केंद्रों के माध्यम से गरीब व असहाय परिवारों को भोजन की सुविधा मिलती रहे, इसे सुनिश्चित कर ले।

    निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त नैन्सी सहाय ने अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर श्री योगेन्द्र प्रसाद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एक बेहतर टीम भावना का उदाहरण आप सभी के द्वारा इस वैश्विक आपदा के समय प्रस्तुत किया जा रहा है, जो कि वाकई काबिल तारिफ है।

    इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आईएएस रवि आंनद, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर योगेन्द्र प्रसाद, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मधुपुर अनंत झा, अंचलाधिकारी, मधुपुर मनीष कुमार एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थें।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओडिशा में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया, केंद्र से अपील-रेल और हवाई सेवा बंद रखें
    Next Article हिन्दू जागरण मंच रांची महानगर अब तक 500 जरूरतमन्द परिवारों पहुंचा चुका है राशन

    Related Posts

    खूंटी

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026
    खूंटी

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026
    कोर्ट की खबरें

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026
    Latest Posts

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026

    निर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा

    May 2, 2026

    जमीन के झगड़े में रिश्तेदार ने युवक को मा’री थी गोली, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.