Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 3:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित करने की उठी मांग
    झारखंड

    शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित करने की उठी मांग

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिबू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन से साहिबगंज जिले सहित पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। शिबू सोरेन को देश के सबसे बड़े आदिवासी नेता के रूप में याद करते हुए केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने की मांग उठी है।

    शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलन का प्रमुख नायक माना जाता है, जिनके नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य का गठन संभव हो सका। लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीब, दबे-कुचले और आदिवासी समुदाय की आवाज को बुलंद किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव और प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा, “शिबू सोरेन के निधन से एक युग का अंत हो गया। उन्होंने हर कार्यकर्ता को भाई और बेटे की तरह प्यार दिया। उनके नेतृत्व में चले आंदोलन ने झारखंड राज्य को नई पहचान दी।”

    कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “गुरु शिबू सोरेन ने आदिवासियों के हक और अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने विश्व पटल पर आदिवासी समुदाय को नई पहचान दिलाई। उनके निधन से एक सदी का अंत हो गया।” झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा, “शिबू सोरेन ने समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज बनकर काम किया। उनकी कमी देश को हमेशा खलेगी। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।”

    पूर्व भाजपा विधायक अनंत ओझा ने भी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “झारखंड आंदोलन के शीर्ष नेता शिबू सोरेन का निधन न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए भारत रत्न प्रदान किया जाना चाहिए।” शिबू सोरेन के निधन से झारखंड की राजनीति और समाज में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। लोग उन्हें उनके सादगी भरे जीवन, संघर्ष और समर्पण के लिए हमेशा याद रखेंगे।

    Demand arose to honour Shibu Soren with Bharat Ratna शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित करने की उठी मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 अगस्त से शुरू होने वाली इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा स्थगित
    Next Article पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, किया भावुक पोस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.