Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 4:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स : आम आदमी पार्टी की फिर वापसी, भाजपा पिछड़ी
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स : आम आदमी पार्टी की फिर वापसी, भाजपा पिछड़ी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2020Updated:February 8, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान संपन्न हो गया है। 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए लोगों कतार में लगकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम 6 बजे तक 54.67 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल्स के रुझान आने शुरू हो गए। तमाम एजेंसियां एग्जिट पोल के जरिए बता रही हैं कि किस पार्टी को कितने सीटें मिल सकती हैं। बताते चलें कि 2015 के विधानसभा में दिल्ली की जनता ने जोश दिखाया था। उस चुनाव में सुबह से ही वोटरों के बीच जोश देखने को मिला था। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक 44.78 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह 9 बजे तक 2015 में 5.4 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि मौजूदा चुनाव की बात की जाए तो अभी तक यह प्रतिशत महज 3 है। यानी 9 बजे तक की वोटिंग में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार काफी निराशा देखने को मिल रही है।
    एग्जिट पोल्स कुछ इस तरह हैं-

    आजतक
    आम आदमी -32-38
    बीजेपी-2-8
    कांग्रेस -0-0
    अन्य-0

    इंडिया टीवी
    आप- 44 सीटें
    भाजपा-26 सीटें
    कांग्रेस- 0  

    रिपब्लिक टीवी
    आप- 48-61 सीटें
    भाजपा-09-21 सीटें
    कांग्रेस- 0-1

    टीवी 9-भारतवर्ष-सिसरो
    आप- 54 सीटें
    भाजपा-15 सीटें
    कांग्रेस- 01

    टाइम्स नाउ पोल
    आप- 44 सीटें
    भाजपा- 26 सीटें
    कांग्रेस- 0

    न्यूज एक्स-नेता
    आप – 53-57 सीटें
    भाजपा- 11-17 सीटें
    कांग्रेस- 0-2 सीटें

    एबीपी
    बीजेपी-4-16
    कांग्रेस -0-4
    आम आदमी पार्टी -42-54
    अन्य-0

    दिल्ली में किसकी सरकार? : समझें वोट का पूरा गणित

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में इस बार की जंग काफी दिलचस्प साबित होने जा रही है। किस पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहेगा और उसे कितनी सीटें मिलेंगी, इसका दारोमदार काफी हद तक वोट शेयर पर भी रहेगा। ऐसे में समझना जरूरी है कि पिछले दो चुनाव में किस पार्टी को कितने वोट मिले थे और उसका प्रदर्शन कैसा रहा था।

    2013 विधानसभा चुनाव
    2013 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (अअढ)को 30 फीसदी वोट मिले थे जो 2015 में बढ़कर 54 फीसदी हो गया। कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा और उसका वोट शेयर 40 फीसदी से घटकर 25 फीसदी पर आ गया।  कांग्रेस की सीटें 43 से घटकर 8 पर पहुंच गईं। 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 32, आप को 28, कांग्रेस को 8 और अन्य को दो सीटें मिली थीं। आप-कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी।  

    2014 लोकसभा चुनाव
    2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 46 फीसदी था और उसने सातों सीटों पर कब्जा जमाया। 2019 लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन इस बार उसका वोट शेयर 56 फीसदी पहुंच गया।

    2015 विधानसभा चुनाव
    2015 विधानसभा चुनाव में आप का वोट शेयर 24 फीसदी बढ़कर करीब 50 फीसदी हो गया। उसने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 67 सीटें हासिल कर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा, उसे 10 फीसदी से भी कम वोट मिले और उसे एक भी सीट नहीं मिली। भाजपा महज तीन सीटों पर सिमट गई।

    2017 नगर निगम चुनाव
    2015 में  कांग्रेस का वोट शेयर 10 फीसदी से भी कम पर पहुंच गया। लेकिन 2017 के नगर निगम और 2019 लोकसभा चुनाव में उसका वोट शेयर 20 फीसदी से ज्यादा रहा। दोनों चुनावों में आप को जबरदस्त झटका लगा। निगम चुनाव में आप को कांग्रेस ने तगड़ा नुकसान पहुंचाया। 2015 चुनाव में झटका खाने के बाद कांग्रेस ने जबरदस्त मेहनत करते हुए दमदार प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया।

    2019 लोकसभा चुनाव
    2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-आप के बीच गठबंधन की कोशिश हुई लेकिन परवान नहीं चढ़ सकी। 15 साल तक कांग्रेस ने दिल्ली पर शासन किया था ऐसे में वह नंबर टू की हैसियत से चुनाव मैदान में नहीं उतरना चाहती थी। इसका उसे फायदा भी मिला। वह पांच लोकसभा सीटों पर दूसरे नंबर पर रही। आप दो सीटों पर नंबर दो पर आई। तीन सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई। भाजपा ने सातों सीटों पर कब्जा जमाया।
    कांग्रेस का वोट शेयर 22.5 फीसदी रहा। दो साल पहले हुए निगम चुनाव में आप का वोट शेयर 26 फीसदी था जो घटकर 18 फीसदी पर पहुंच गया। भाजपा ने वोट शेयर में 10 फीसदी का इजाफा किया और ये 46 से 56 फीसदी तक पहुंच गया। इस दौरान 70 विधानसभा सीटों में से 65 में भाजपा सबसे आगे रही जबकि बाकी पांच सीटों पर कांग्रेस आगे रही।  

    बदल गई सियासत और रणनीति

    इस बार किसका पलड़ा भारी रहेगा इसपर सबकी नजर है। पिछले पांच सालों के दौरान दिल्ली की सियासत में काफी कुछ बदला है। पांच सालों में आम आदमी पार्टी में भारी उथलपुथल मची रही और कई बड़े चेहरे पार्टी से दूर हो गए। केजरीवाल पर तानाशाही और मनमानी के आरोप लगे। बावजूद इसके मुफ्त बिजली-पानी की योजना से उन्होंने लोकप्रियता भी बटोरी। वहीं, भाजपा ने भी मुकाबले में लौटने की पूरी कोशिश करते हुए अपना प्रदेश अध्यक्ष बदला और कमान मनोज तिवारी को दी। कांग्रेस ने भी रणनीति बदलते हुए प्रदेश अध्यक्ष को बदलकर पुराने दिनों की वापसी का पुरजोर प्रयास किया है। वह अब भी दिवंगत शीला दीक्षित के काम को गिना रही है।  

    #National News #Online news Delhi Elections 2020 Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्वोच्च न्यायालय का आदेश, पूर्व सीएम को आवास व अन्य सुविधाएं न मिले : सरयू राय
    Next Article बहू बाजार से विक्रम भैया चौक तक हटाया गया अतिक्रमण, रोज चलेगा अभियान

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025
    टेक्नोलॉजी

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025
    देश

    मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौ’त, एक लापता

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.