चाईबासा : चाईबासा जिले के गुआ थाना क्षेत्र के नुईया गांव में सोमवार को भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया पर उनके चचेरे भाई गालू चाम्पिया ने तीर से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सोमनाथ चाम्पिया की पीठ, जांघ और हाथ में तीन तीर लगे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने किसी तरह आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी और गुआ अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने समय पर तीर निकालकर उन्हें इलाज प्रदान किया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
ग्रामीण मुंडा दुरसु चाम्पिया ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था और आरोपी पूर्व में भी हमला कर चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही गुआ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी गालू चाम्पिया को तीर-धनुष के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है।
Also Read : बिहार का यह जू बनेगा देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र
Also Read : जायदाद के लफड़े में बाप का क’त्ल
Also Read : अहमदाबाद विमान दुर्घटना : 80 DNA नमूनों का मिलान, 33 बॉडी परिजनों को सौंपे गए
Also Read : भीषण सड़क हादसे में पांच की मौ’त, 15 की हालत नाजुक
Also Read : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ’त, जलती चिता से पुलिस ने उठा ली बॉडी
Also Read : झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
Also Read : भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो
Also Read : पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार
Also Read : पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी
Also Read : गंगा के किनारे बालू-गोबर खाकर और गंगाजल से प्रायश्चित करें : गिरिराज सिंह
Also Read : हाथी के आतंक से युवक की मौ’त, वन विभाग पर उठे सवाल…